Toss The Coin IPO GMP: टॉस दी क्वाइन का आईपीओ 10 दिसंबर यानी मंगलवार को खुलने जा रहा है। रिटेल निवेशकों के लिए 12 दिसंबर तक इस आईपीओ में पैसा लगाने का मौका रहेगा। आईपीओ पर दांव लगाने की सोच रहे निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि GMP 100 फीसदी के पार पहुंच चुका है।
टॉस दी क्वाइन आईपीओ का प्राइस बैंड कितना है?
टॉस दी क्वाइन आईपीओ का साइज 9.17 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 5.14 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ पर दांव लगाने के लिए कम से कम एक लॉट के 600 शेयर खरीदने होंगे। जिस वजह से निवेशकों को 1,09,200 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 172 रुपये से 182 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
टॉस दी क्वाइन आईपीओ का जीएमपी आज कहां पहुंचा
ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति मजबूत है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में टॉस दी क्वाइन का आईपीओ 200 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 109 प्रतिशत की संभावित लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। 5 दिसंबर को ग्रे मार्केट में यह आईपीओ महज 51 रुपये के जीएमपी पर था। लेकिन उसके बाद स्थिति मजबूत हुई। और जीएमपी 200 रुपये पहुंच गया। तब से कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है।
टॉस दी क्वाइन एंकर निवेशकों के जरिए 2.60 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान कर रही है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 9 दिसंबर को खुलेगा। बता दें, आईपीओ में 50 प्रतिशत अधिकतम हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा नान इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित रहेगा।
टॉस दी क्वाइन क्या करती है?
यह एक मार्केटिंग कंपनी है। इसकी स्थापना 2020 में हुई थी। कंपनी कंटेट डेवलपमेंट, डिजाइन, वेबसाइट, सोशल मीडिया कैंपेन जैसे काम करती है। बता दें, 30 सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार टॉस दी क्वाइन में 43 कर्मचारी हैं।
