बिजनेस

सेंसेक्स की टॉप कंपनियों में 1.60 लाख करोड़ रुपये की गिरावट, Reliance से SBI तक में हुआ नुकसान

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में 1.60 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। जानें किन कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान और किसे हुआ फायदा।

Image

सेंसेक्स, मार्केट कैप

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट देखी गई, जिससे बीएसई सेंसेक्स 1,047.52 अंक यानी 1.30 प्रतिशत फिसल गया। इस गिरावट का सीधा असर देश की प्रमुख कंपनियों के बाजार पूंजीकरण पर पड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 59,799.34 करोड़ रुपये घटकर 18.64 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो इस सप्ताह सबसे अधिक गिरावट रही।

बैंकों और आईटी सेक्टर पर भी असर

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 30,185.36 करोड़ रुपये घटकर 9.90 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 27,062.52 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 14.46 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

एसबीआई में भी 18,429.34 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई।

टीसीएस, एयरटेल, बजाज फाइनेंस और ITC भी नुकसान में

  • टीसीएस का बाजार मूल्य 578.89 करोड़ रुपये घटकर 12.45 लाख करोड़ पर आ गया।
  • भारती एयरटेल की मार्केट हैसियत 2,138.29 करोड़ रुपये घटी।
  • बजाज फाइनेंस और ITC का पूंजीकरण क्रमशः 13,798.85 करोड़ रुपये और 8,321.89 करोड़ रुपये घटा।
  • सिर्फ इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर को हुआ फायदा

हफ्ते में केवल दो कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

  1. हिंदुस्तान यूनिलीवर: 2,537.56 करोड़ रुपये की बढ़त
  2. इंफोसिस: 415.33 करोड़ रुपये की बढ़त

टॉप 10 कंपनियों की नई रैंकिंग

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • एचडीएफसी बैंक
  • टीसीएस
  • भारती एयरटेल
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • एसबीआई
  • इंफोसिस
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर
  • बजाज फाइनेंस
  • ITC
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article