बिजनेस

Stock Market: शेयर बाजार की गिरावट में रिलायंस इंडस्ट्रीज को बड़ा झटका, डूबे 67,000 करोड़ रुपये, टॉप 10 में केवल दो कंपनियों को हुआ फायदा

Stock Market Last Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी नुकसान वाला रहा। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। इस कारण देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के मार्केट कैप में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

Image

रिलायंस को हुआ भारी नुकसान

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस को नुकसान
  • घटी मार्केट कैप
  • 67000 Cr से अधिक हुई कम

Stock Market Last Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी नुकसान वाला रहा। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। इस कारण देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस के मार्केट कैप में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। 10 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स में 2,644.6 अंक या 3.36 प्रतिशत और निफ्टी में 810 अंक या 3.41 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इस कारण देश में सबसे अधिक मार्केट कैपिटल वाली 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक कम हो गया है।

ये भी पढ़ें -

सबसे अधिक नुकसान रिलांयस इंडस्ट्रीज को

इसमें सबसे अधिक नुकसान रिलांयस इंडस्ट्रीज को हुआ है। देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी की मार्केट कैप 67,526 करोड़ रुपये कम होकर 16,46,822 करोड़ रुपये रह गयी है। वहीं, टीसीएस की मार्केट कैपिटल 34,950 करोड़ रुपये कम होकर 14,22,903 लाख करोड़ रुपये हो गयी है।

एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस का कैसा रहा हाल

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 28,382 करोड़ रुपये घटकर 12,96,708 करोड़ रुपये और आईटीसी का मार्केट कैप 25,429 करोड़ रुपये कम होकर 5,13,699 करोड़ रुपये रह गयी है।

इन्फोसिस की मार्केट कैप 19,287 करोड़ रुपये गिरकर 7,70,786 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 13,431 करोड़ रुपये कम होकर 6,44,357 करोड़ रुपये रह गयी है।

एचयूएल की मार्केट कैप 10,714 करोड़ रुपये कम होकर 5,44,647 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,230 करोड़ रुपये कम होकर 5,20,082 करोड़ रुपये रह गयी है।

केवल भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ फायदा

टॉप 10 में बीते हफ्ते केवल भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप में बढ़त दर्ज की गई है।

भारती एयरटेल की मार्केट कैप 22,426 करोड़ रुपये बढ़कर 9,78,631 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,182 करोड़ रुपये बढ़कर 8,88,815 करोड़ रुपये हो गयी है।

रियल्टी इंडेक्स को सबसे अधिक नुकसान

बाजार की गिरावट का नेतृत्व निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने किया और यह हफ्ते में 9 प्रतिशत से अधिक फिसल गया। वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 6 प्रतिशत की गिरावट हुई।

इसके अलावा निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स में कोरोना के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट हुई है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स हफ्ते के दौरान 9.5 प्रतिशत फिसल गया, जो कि कोविड-19 के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इस दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.59 प्रतिशत और 3.24 प्रतिशत गिरकर बंद हुए। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article