बिजनेस

छंटनी के दौर में ये कंपनियां कर रही हैं हजारों में भर्ती,आपके पास मौका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 02:12 PM IST

New Hiring in These Companies: इस समय टीसीएस ,थेल्स , पीडब्ल्यूसीजैसी कंपनियों ने नए भर्ती के ऐलान कर दिए हैं। अहम बात यह है कि ये कंपनियां भारत में भी भर्तियां करेंगी।

Image

इन कंपनियों में नौकरी के मौके

Photo : iStock

New Hiring in These Companies:छंटनी के दौर में जब नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है, उस समय अगर कोई कंपनी हजारों लोगों की भर्तियों का ऐलान करें, तो यह काफी राहत भरी खबर है। इस समय टीसीएस (TCS), थेल्स (Thalse), पीडब्ल्यूसी (PWC) जैसी कंपनियों ने नए भर्ती के ऐलान कर दिए हैं। अहम बात यह है कि ये कंपनियां भारत में भी भर्तियां करेंगी। ऐसे में नई नौकरी लेने का अच्छा मौका है। इसके पहले ट्विटर, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और गूगल जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने भारत सहित दुनिया भर में छंटनी शुरू कर दी है। जिसका असर टेक सेक्टर के सेंटीमेंट पर दिख रहा है।

TCS

आईटी क्षेत्र की टेक दिग्गज टीसीएस इस साल 40 हजार ट्रेनी कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। पीटीआई से बात करते हुए कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने कहा है कि हम छंटनी में विश्वास नहीं रखते है। और वह दूसरी स्टार्टअप कंपनियों से जो कर्मचारी निकाले गए हैं, उनमें से कई लोगों के भर्ती करने की तैयारी में है। साथ ही कंपनी अमेरिका में भी ऐसे भारतीयों को नौकरी का मौका देगी, जिनकी नौकरियां चली गई है।

Thales

फ्रांसीसी कंपनी थेल्स ने ऐलान किया है कि वह भारत में सहित पूरी दुनिया में 12,000 से अधिक नए कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। इसके तहत 550 कर्मचारियों की भारत में नियुक्ति की जाएगी। समूह भारत के अलावा फ्रांस में 5500, ब्रिटेन में 1050, ऑस्ट्रेलिया में 600 और अमेरिका में 540 नए कर्मचारियों को नियुक्त करेगा।

PWC

रिसर्च फर्म पीडब्ल्यूसी इसी कड़ी में भारत में 30 हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने जा रही है। कंपनी अगले 5 साल में इन कर्मचारियों की भर्ती करेगी। अभी कंपनी के भारत में 50 हजार कर्मचारी हैं।

Air India

टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के लिए 470 विमान खरीदने के ऑर्डर के बाद अब भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। एयर इंडिया इस साल 4,200 से अधिक केबिन क्रू ट्रेनी और 900 पायलटों की भर्ती करने जा रही है।

BDO India

प्रोफेशनल फर्म बीडीओ इंडिया भारत में 25 हजार लोगों की भर्ती करने जा रही है। कंपनी यह भर्तियां अगले 5 साल में करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article