Stock Market on Ambedkar Jayanti:अंबेडकर जयंती के मौके पर आज शेयर बाजार बंद है। और अब बाजार सोमवार यानी 17 अप्रैल को खुलेगा। इन 3 दिनों में शेयर बाजार में कोई खरीददरी और बिकवाली नहीं होगी। बाजार इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मामूली बढ़ते के साथ बंद हुए बीएसई सेंसेक्स (BSE-Sensex) 38.23 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 60,431 अंक पर बंद हुआ।वहीं निफ्टी 15.60 अंक यानी 0.09 प्रतिशत चढ़कर 17,828 पर बंद हुआ।ऐसे में आज हम आपको pledge Free शेयर के बारे में बता रहे हैं। जो कि एक रिस्क फ्री निवेश साबित हो सकता है।
क्या होते हैं Pledge Free Shares
Pledge Free Share ऐसे शेयर हैं, जिनके प्रमोटर्स ने शेयर के जरिए कोई लोन नहीं ले रखा है। जब किसी कंपनी के शेयर Pledge Free होता है, तो इसका मतलब यह है कि कंपनी के पास कैश फ्लो की कमी नहीं है। और वह अपने कारोबारी जरूरतों को बेहतर प्रबंधन के जरिए पूरा कर रही है। ऐसे में इस तरह कंपनी में निवेश पर जोखिम कम होता है। ईटी के अनुसार इस समय कई ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयर कहीं गिरवी (Pledge)नहीं है।
HDFC BankHUL - Kotak Mahindra Bank
- HDFC Life Insurance
- Britania
- Shree Cement
- Havells India
मार्च में म्युचुल फंड में रिकॉर्ड खरीददारी
पहली बार मार्च के महीने में SIP निवेश का आंकड़ा 14 हजार करोड़ को पार कर गया है। वहीं पूरे साल की बात की जाय तो वित्त वर्ष 2022-23 में एसआईपी के जरिए कुल निवेश 1.5 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहा है। मार्च के महीने में ज्यादातर डेट फंडों में निवेश हुआ है। इसकी प्रमुख वजह एक अप्रैल 2023 से डेट फंडों के टैक्स नियमों में बदलाव रहा है। असल में एक अप्रैल से डेट म्युचुअल फंडों पर अब लांग टर्म कैपिटल गेन का लाभ नहीं मिलेगा और न ही इंडेक्सेशन का फायदा मिलेगा। जिसके बाद मार्च में जोरदार खरीदारी हुई है।
Disclaimer: इस स्टोरी में Pledge Free Shares निवेश की सलाह नहीं दी गई है। स्टॉक मार्केट जोखिमों के अधीन है, ऐसे में निवेश से पहले से एक्सपर्ट से राय जरुर लें।
