बिजनेस

TCS ने कमाया 11074 करोड़ रु का मुनाफा, 9 रु के डिविडेंड का किया ऐलान

TCS Q1 Financial Results: पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में टीसीएस ने 9478 करोड़ रु का मुनाफा कमाया था। यानी साल दर साल आधार पर टीसीएस के मुनाफे में 16.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Image

TCS ने कमाया 11074 करोड़ रु का मुनाफा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टीसीएस ने घोषित किए तिमाही नतीजे
  • जून तिमाही में कमाया 11074 करोड़ रु का मुनाफा
  • बोर्ड ने किया 9 रु के डिविडेंड का किया ऐलान

TCS Q1 Financial Results: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। टीसीएस को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 11,074 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 9478 करोड़ रु का मुनाफा कमाया था। यानी साल दर साल आधार पर टीसीएस के मुनाफे में 16.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इनकम में भी बढ़ोतरी

इससे पिछली तिमाही यानी जनवरी-मार्च में टीसीएस ने 11,392 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। टीसीएस की ऑपरेशनल इनकम सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 12.55 प्रतिशत बढ़ कर 59,381 करोड़ रुपये रही। पिछले साल जून तिमाही में कंपनी की इनकम 52758 करोड़ रु रही थी। यह पिछली मार्च तिमाही के 59,162 करोड़ रुपये के मुकाबले मामूली अधिक है।

डिविडेंड का ऐलान

टीसीएस के बोर्ड ने 9 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड की भी घोषणा की। इंटरिम डिविडेंड का भुगतान सोमवार, 7 अगस्त, 2023 को कंपनी के उन इक्विटी शेयरधारकों को किया जाएगा, जिनके नाम कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में गुरुवार 20 जुलाई को मौजूद होंगे। यानी 20 जुलाई 2023 डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट है।

खर्च में भी बढ़ोतरी

कंपनी का कुल खर्च जून तिमाही में बढ़कर 45,789 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 40,771 करोड़ रुपये था। जबकि मार्च तिमाही में यह 44,946 करोड़ रुपये था।

टीसीएस पहली प्रमुख कंपनी है जिसने जून तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं।

कंपनी का शेयर बुधवार को बीएसई में 0.36 प्रतिशत घटकर 3,260.20 रुपये पर बंद हुआ। दुनिया के प्रमुख बाजारों में चुनौतियों को देखते हुए, 250 अरब डॉलर के भारतीय आईटी क्षेत्र में निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article