बिजनेस

Energy stocks to buy: जबरदस्त मुनाफा देंगे ये 5 एनर्जी शेयर! जानिए टारगेट प्राइस और ब्रोकरेज की सलाह

Energy stocks to buy, share price target 2025: शेयर बाजार की मौजूदा अस्थिरता के बीच एनर्जी सेक्टर में कुछ स्टॉक्स निवेश के लिए शानदार अवसर दे रहे हैं। Motilal Oswal ब्रोकरेज ने 5 एनर्जी स्टॉक्स पर बाय रेटिंग के साथ 2025 तक के शेयर प्राइस टारगेट जारी किए हैं। ये स्टॉक्स सस्ते दामों पर मिलने के साथ ही अच्छे रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।

Image

Suzlon Energy Share Price Target 2025

Photo : iStock

Energy stocks to buy, share price target 2025: देश के शेयर बाजार में अस्थिरता के बीच एनर्जी सेक्टर निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और मुनाफे का विकल्प बनकर उभर रहा है। अग्रणी ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने ऊर्जा और यूटिलिटी सेगमेंट के कुछ चुनिंदा शेयरों पर बाय रेटिंग दी है और 2025 तक का संभावित टारगेट प्राइस भी जारी किया है। इन शेयरों में Tata Power, Suzlon Energy, Power Grid जैसे नाम शामिल हैं जो आने वाले समय में बेहतरीन रिटर्न दे सकते हैं।

IEX (Indian Energy Exchange): सीमित तेजी की संभावना

Motilal Oswal ने IEX पर न्यूट्रल रेटिंग दी है, लेकिन फिर भी इसमें 4% की तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने IEX के लिए ₹209 का टारगेट प्राइस तय किया है। शुक्रवार को यह स्टॉक ₹202.25 पर बंद हुआ था।

Suzlon Energy: मल्टीबैगर की वापसी?

Suzlon Energy को ब्रोकरेज ने "बाय" रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹83 रखा है। मौजूदा स्तर (₹66.74) से यह 16% की तेजी का इशारा करता है। यह स्टॉक पहले भी मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

Tata Power: स्टेबल ग्रोथ के साथ 21% की बढ़त संभव

Tata Power के लिए Motilal Oswal ने ₹476 का टारगेट दिया है। शुक्रवार को स्टॉक ₹399.55 पर बंद हुआ। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि यह स्टॉक 21% का अपसाइड दे सकता है।

JSW Energy: दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

JSW Energy के लिए भी ब्रोकरेज ने बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹592 तय किया है। शुक्रवार को यह स्टॉक ₹488.95 पर बंद हुआ था। इसमें भी 21% की संभावित तेजी बताई गई है।

Power Grid Corporation: सबसे अधिक अपसाइड की संभावना

सरकारी कंपनी Power Grid में Motilal Oswal को सबसे ज्यादा 33% की तेजी की संभावना दिख रही है। इसका टारगेट प्राइस ₹386 रखा गया है, जबकि शुक्रवार को यह ₹295.85 पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article