बिजनेस

TATA Motors:टाटा मोटर्स का बजाज फाइनेंस से समझौता, कार और दूसरे लोन लेना होगा आसान

TATA Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) के साथ बजाज फाइनेंस के साथ करार हुआ है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियों के डीलरों को न्यूनतम गारंटी के साथ फाइनेंस की सुविधा मिलेगी।

Image

TATA Motors:टाटा मोटर्स का बजाज फाइनेंस से समझौता, कार और दूसरे लोन लेना होगा आसान

TATA Motors:टाटा मोटर्स ने लोन सुविधा आसान करने के लिए बजाज फाइनेंस से हाथ मिलाया है। इसके तहत यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए लोन लेना आसान हो जाएगा। बजाज फाइनेंस का इसके लिए टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनियां टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) के साथ करार हुआ है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियों के डीलरों को न्यूनतम गारंटी के साथ फाइनेंस की सुविधा मिलेगी। साथ ही डीलर्स के लिए वर्किंग कैपिटल जुटाना भी आसान होगा।

क्या हुई डील

कंपनी ने बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की अनुषंगी कंपनियां टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (टीपीईएम) ने अपने यात्री तथा इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों के वित्तीय समाधान का विस्तार करने के लिए बजाज फाइनेंस के साथ हाथ मिलाया है। एमओयू के तहत टीएमपीवी और टीपीईएम के डीलरों को न्यूनतम गारंटी के साथ फाइनेंस की सुविधा मिल सकेगी। टीपीईएम के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) एवं टीएमपीवी के निदेशक धीमान गुप्ता ने कहा कि बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी डीलर भागीदारों की बढ़ी हुई वर्किंग कैपिटल तक पहुंच को और मजबूत करेगी। बजाज फाइनेंस के उप-प्रबंध निदेशक अनूप साहा ने कहा कि इसके जरिये हम टीएमपीवी तथा टीपीईएम के अधिकृत यात्री व इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों को पूंजी जुटाना आसान हो जाएगा। जो उन्हें बढ़ते यात्री वाहन बाजार द्वारा पेश किए गए अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।

43000 करोड़ के निवेश की तैयारी

इसके पहले टाटा मोटर्स समूह ने नए उत्पादों और प्रौद्योगिकी पर चालू वित्त वर्ष (2024-25) के लिए निवेश लक्ष्य को बढ़ाकर 43,000 करोड़ रुपये करने का ऐलान किया है। इस निवेश में सबसे अधिक हिस्सा समूह की ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को होगा। बीते वित्त वर्ष 2023-24 में टाटा मोटर्स समूह ने जेएलआर के लिए तीन अरब पाउंड (लगभग 30,000 करोड़ रुपये) और टाटा मोटर्स के लिए 8,000 करोड़ रुपये का निवेश तय किया था। इस तरह यह कुल मिलाकर यह 38,000 करोड़ रुपये बैठता है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article