बिजनेस

Tata Group Jobs: टाटा समूह करेगा नौकरियों की बौछार, पांच सालों में पांच लाख लोगों को जॉब देने का कर रहा प्लान

Tata Group direct jobs: टाटा समूह अगले पांच साल में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और संबंधित उद्योगों में विनिर्माण क्षेत्र में पांच लाख नौकरियों का सृजन करेगा। रोजगार के बिना भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता है।

Image

पांच सालों में पांच लाख लोगों को जॉब।

Photo : BCCL

Tata Group 500000 jobs in five years: टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह अगले पांच साल में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और संबंधित उद्योगों में विनिर्माण क्षेत्र में पांच लाख नौकरियों का सृजन करेगा। भारतीय गुणवत्ता प्रबंधन फाउंडेशन (आईएफक्यूएम) द्वारा यहां आयोजित संगोष्ठी में टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि भारत विकास की नीति के बिना विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘ सेमीकंडक्टर में हमारे (टाटा समूह के) निवेश, प्रीसीजन मैन्यूफैक्चरिंग, असेंबली, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और संबंधित उद्योगों में हमारे निवेश के बीच मुझे लगता है कि हम अगले पांच वर्षों में पांच लाख विनिर्माण नौकरियों का सृजन करेंगे।’’

सेमीकंडक्टर संयंत्र तथा इलेक्ट्रिक वाहनों व बैटरी के लिए बना रहे प्लांट

असम में समूह के आगामी सेमीकंडक्टर संयंत्र तथा इलेक्ट्रिक वाहनों व बैटरी के लिए अन्य नई विनिर्माण इकाइयों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ हम कई संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। ’’ उन्होंने इन पहलों में सरकार के समर्थन की सराहना की और विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन की आवश्यकता पर बल दिया।

विकसित भारत के लक्ष्य के लिए रोजगार जरूरी

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘ यदि हम विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन नहीं कर सकते तो हम विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकते, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि हर महीने 10 लाख लोग कार्यबल में आ रहे हैं।’’ चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘ हमें 10 लाख नौकरियां सृजित करने की जरूरत है।’’ उन्होंने सेमीकंडक्टर जैसे नए युग के विनिर्माण के महत्व पर जोर दिया जो हर एक रोजगार के लिए आठ से दस अप्रत्यक्ष नौकरियों उत्पन्न करता है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article