बिजनेस

Swiggy Share Price: घाटा बढ़ने से लुढ़का Swiggy का शेयर, करीब 3 फीसदी की आई कमजोरी

Swiggy Share Price Down Today: स्विगी ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही (Q3 FY25) के फाइनेंशियल रिजल्ट जारी कर दिए। कंपनी को तिमाही में 799 करोड़ रु का घाटा हुआ, जो एक साल पहले की तिमाही में दर्ज 574 करोड़ रु के घाटे से ज्यादा है।

Image

स्विगी के शेयर की कीमत में गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • स्विगी का शेयर गिरा
  • करीब 3 फीसदी गिरा
  • घाटा बढ़ने का असर

Swiggy Share Price Down Today: स्विगी ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही (Q3 FY25) के फाइनेंशियल रिजल्ट जारी कर दिए। कंपनी को तिमाही में 799 करोड़ रु का घाटा हुआ, जो एक साल पहले की तिमाही में दर्ज 574 करोड़ रु के घाटे से ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू तिमाही में 3,993 करोड़ रु रहा, जो Q3 FY24 में रहे 3,049 करोड़ रु के रेवेन्यू की तुलना में साल-दर-साल (YoY) 31% ज़्यादा है। कमजोरी नतीजों से आज गुरुवार को स्विगी के शेयर में कमजोरी दिख रही है।

ये भी पढ़ें -

करीब 3 फीसदी फिसला स्विगी का शेयर

गुरुवार को स्विगी का शेयर BSE पर करीब 10 बजे 11.60 रु या 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ 406.50 रु पर है। इसका शेयर 418.10 रु के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 387.95 रु पर खुला था। इससे पहले बुधवार 5 फरवरी को NSE पर स्विगी का शेयर 3.56% गिरकर 418.60 पर बंद हुआ। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद Q3 FY25 के नतीजे पेश किए थे।

तिमाही आधार पर कैसे रहे नतीजे

तिमाही दर तिमाही आधार पर स्विगी के रेवेन्यू में वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में दर्ज 3,01.45 करोड़ रु से 18.1% की वृद्धि हुई। जुलाई-सितंबर तिमाही में दर्ज हुए 625.5 करोड़ रु की तुलना में तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) आधार पर इसका शुद्ध घाटा भी बढ़ा। वहीं तिमाही में इसका EBITDA घाटा 725.66 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में 554.17 करोड़ था।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article