बिजनेस

Garden Reach Shipbuilders Share: जर्मन कंपनी के लिए जहाज बनाएगी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स, शेयर ने छुआ 3 महीनों का हाई लेवल

Garden Reach Shipbuilders Share Price: गार्डन रीच शिपबिल्डर एंड इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयर का भाव मंगलवार को तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दरअसल कंपनी ने जर्मनी की एक कंपनी के साथ दो जहाजों के निर्माण और डिलीवरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है।

Image

गार्डन रीच के शेयर में तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गार्डन रीच के शेयर में तेजी
  • 3 महीनों का हाई लेवल छुआ
  • जर्मन कंपनी से हुआ समझौता

Garden Reach Shipbuilders Share Price: गार्डन रीच शिपबिल्डर एंड इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयर का भाव मंगलवार को तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। दरअसल कंपनी ने जर्मनी की एक कंपनी के साथ दो जहाजों के निर्माण और डिलीवरी के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया है। इस खबर का कंपनी के शेयर पर पॉजिटिव असर पड़ा है। 1704.70 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1,755.05 रु पर खुलने के बाद गार्डन रीच का शेयर 1,790 रु तक ऊपर चढ़ा है। हालांकि इसके बाद शेयर थोड़ा नीचे आया है। करीब 11 बजे ये BSE पर 18.90 रु या 1.11 फीसदी की मजबूती के साथ 1723.60 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

दो जहाजों की होगी डिलीवरी

गार्डन रीच शिपबिल्डर ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ग्लोबल लेवल पर अपना विस्तार करने के लिए शिपबिल्डर ने कार्स्टन रेहडर शिफ्समैकलर और रीडेरी जीएमबीएच एंड कंपनी केजी जर्मनी के साथ एक समझौता किया है। यह ऑर्डर अतिरिक्त चार 7,500 डीडब्ल्यूटी मल्टी-पर्पज वेसल्स की सीरीज से दो जहाजों के निर्माण और डिलीवरी के लिए है।

7,500 मीट्रिक टन कार्गो ले जाने की होगी क्षमता

हर जहाज 120 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा होगा, जिसका अधिकतम ड्राफ्ट 6.75 मीटर होगा। यह 7,500 मीट्रिक टन कार्गो ले जा सकेगा। इन जहाजों को विशेष रूप से डेक पर कई बड़े पवनचक्की ब्लेड ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें बल्क, सामान्य और प्रोजेक्ट कार्गो को एडजस्ट करने के लिए एक सिंगल कार्गो होल्ड भी होगा और कंटेनरों को हैच कवर पर ले जाया जाएगा।

इससे पहले भी हुआ है एग्रीमेंट

ताजा एग्रीमेंट दोनों कंपनियों के बीच चार अतिरिक्त मल्टी-पर्पस जहाजों की खरीद के लिए साइन हुए 'ऑप्शन एग्रीमेंट' के अनुरूप है। समझौते के अनुसार, "शिपयार्ड 108 MUSD के अनुमानित ऑर्डर मूल्य पर कुल आठ जहाजों का निर्माण करेगा।"

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article