बिजनेस

Sula Vineyards Share Price Target 2024: ब्लॉक डील और डिविडेंड के बीच सुला वाइनयार्ड शेयर में कमाई का मौका, जानें किस लेवल पर खरीदें और बेचें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 18, 2024, 01:29 PM IST

Sula Vineyards Share Price Target 2024:सुला वाइनयार्ड शेयर प्राइस शुक्रवार को 610.00 रुपये के साथ बंद हुए। इसमें 13.55 रुपये या 2.27% की तेजी देखने को मिली। इस शेयर ने BSE एनालिटिक्स के मुताबिक पिछले एक साल में 227.10 रुपये या 58.19% का रिटर्न दिया है।

Image

सुला वाइनयार्ड

Photo : Times Now Digital

Sula Vineyards Share Price Target 2024: सुला वाइनयार्ड में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले वर्लइन्वेस्ट $52 मिलियन के 8.34 फीसदी शेयर बेचने की तैयारी में है। वाइन बनाने वाली कंपनी के सोर्स ईटी नाउ को यह जानकारी दी है। यह ब्लॉक डील 570 रुपये के शेयर प्राइस पर हो सकती है जो कि 617 रुपये के क्लोजिंग प्राइस से 7.7 फीसदी डिस्काउंट पर होगी।

Sula Vineyards Share Price Target: कितना है सुला वाइनयार्ड शेयर प्राइस टारगेट

इस बीच ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशन इक्विटीज ने सुला वाइनयार्ड शेयर पर 596 रुपये के शेयर प्राइस के साथ Buy रेटिंग दी है। साथ ही शेयर प्राइस टारगेट 640 रुपये का तय किया है।

Sula Vineyards Share Price: सुला वाइनयार्ड शेयर प्राइस

सुला वाइनयार्ड शेयर प्राइस शुक्रवार को 610.00 रुपये के साथ बंद हुए। इसमें 13.55 रुपये या 2.27% की तेजी देखने को मिली। इस शेयर ने BSE एनालिटिक्स के मुताबिक पिछेल एक साल में 227.10 रुपये या 58.19% का रिटर्न दिया है।

बात सुला वाइनयार्ड शेयर दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की करें तो कपनी के रेवेन्यू में207.93 करोड़ रुपये और प्रॉफिट में 41.15 करोड़ रुपये का इजाफा देखने को मिला है।

Sula Vineyards dividend 2024:सुला वाइनयार्ड शेयर डिविडेंड

कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड का भी एलान किया था जिसकी रिकॉर्ड डेट 21 फरवरी 2024 है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article