बिजनेस

Studds Accessories IPO: खुल गया हेलमेट बनाने वाली कंपनी का आईपीओ, Latest GMP से जानें दांव लगाएं या नहीं?

स्टड्स एक्सेसरीज भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर हेलमेट बनाने वाली कंपनी है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मार्केट शेयर मात्रा के हिसाब से 27.3% और वैल्यू के हिसाब से 25.5% रहा। कंपनी की फरीदाबाद में चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनकी संयुक्त सालाना क्षमता करीब 90 लाख हेलमेट बनाने की है। इसके अलावा, कंपनी एक पांचवीं यूनिट भी बना रही है, जिससे उत्पादन क्षमता और बढ़ जाएगी।

Image

Studds IPO

भारत की जानी-मानी हेलमेट निर्माता कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (Studds Accessories Ltd) का आईपीओ (IPO) अब आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है। यह आईपीओ 30 अक्टूबर 2025 को खुला है और 3 नवंबर 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹557 से ₹585 प्रति शेयर तय किया है और इसका लक्ष्य करीब ₹455.49 करोड़ जुटाने का है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए लाया गया है, यानी कंपनी नए शेयर जारी नहीं कर रही, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

सबसे बड़ी टू-व्हीलर हेलमेट बनाने वाली कंपनी

स्टड्स एक्सेसरीज भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर हेलमेट बनाने वाली कंपनी है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का मार्केट शेयर मात्रा के हिसाब से 27.3% और वैल्यू के हिसाब से 25.5% रहा। कंपनी की फरीदाबाद में चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं, जिनकी संयुक्त सालाना क्षमता करीब 90 लाख हेलमेट बनाने की है। इसके अलावा, कंपनी एक पांचवीं यूनिट भी बना रही है, जिससे उत्पादन क्षमता और बढ़ जाएगी।

वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने ₹584 करोड़ की कुल आय दर्ज की, जिसमें कर के बाद लाभ ₹70 करोड़ रहा। विश्लेषक कंपनी के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक नजरिया रखते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में टू-व्हीलर हेलमेट की बढ़ती मांग के चलते कंपनी के पास आगे मजबूत ग्रोथ की संभावना है।

आईपीओ में कितने शेयर?

आईपीओ में कुल 77.86 लाख शेयर शामिल हैं, जिनका लॉट साइज 25 शेयरों का है। प्रमोटर्स मधु भूषण खुराना, सिद्धार्थ भूषण खुराना और चंद खुराना कुल 67 लाख शेयर बेचेंगे। आईपीओ के बाद प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 78.8% से घटकर 61.8% रह जाएगी। इस इश्यू को ICICI सिक्योरिटीज और IIFL कैपिटल सर्विसेज मैनेज कर रहे हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 4 नवंबर 2025 को होने की उम्मीद है, जबकि लिस्टिंग 7 नवंबर 2025 को BSE और NSE पर हो सकती है।

क्या है GMP का हाल?

वहीं, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो यह अभी लगभग ₹55 प्रति शेयर बताया जा रहा है, जिससे निवेशकों की मजबूत रुचि झलकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही यह इश्यू ऑफर फॉर सेल का है, लेकिन कंपनी का बिजनेस मॉडल और टू-व्हीलर सेक्टर में इसकी स्थिति मजबूत है। इसलिए यह इश्यू उचित मूल्य पर आकर्षक नजर आता है और इससे *लिस्टिंग गेन* की उम्मीद की जा सकती है।

कुल मिलाकर, भारत में टू-व्हीलर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और स्टड्स एक्सेसरीज जैसी कंपनी इसमें आगे बढ़ने की पूरी तैयारी में है। इसलिए यह आईपीओ शॉर्ट-टर्म गेन के साथ-साथ लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए भी एक बढ़िया मौका साबित हो सकता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article