Stocks To Watch Today 21 August 2024: मंगलवार 20 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई, जिससे निफ्टी 24,650 से ऊपर पहुंच गया। कल सेंसेक्स 378.18 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 80,802.86 पर और निफ्टी 126.10 अंक या 0.51 प्रतिशत बढ़कर 24,698.80 पर पहुंच गया। आज बुधवार के कारोबार में कई शेयर फोकस में रहेंगे। अलग-अलग घोषणाओं और खबरों के कारण इन शेयरों पर नजर रखें। आगे देखें इन शेयरों की लिस्ट और बाकी डिटेल।
ये भी पढ़ें -
प्रॉक्टर एंड गैम्बल और टोयम स्पोर्ट्स
ये दोनों कंपनियां 21 अगस्त को तिमाही इनकम का डेटा जारी करेंगी।
सीएंट डीएलएम
प्रमोटर साीएंट 21 अगस्त को ब्लॉक डील के ज़रिए साीएंट डीएलएम में 14.5% हिस्सेदारी या 1.15 करोड़ इक्विटी शेयर बेच सकती है। डील का साइज 860.9 करोड़ रुपये का हो सकता है।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस
जनरल अटलांटिक सिंगापुर फंड एफआईआई पीटीई के ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में 5.1% इक्विटी हिस्सेदारी बेचने की संभावना है। डील के लिए फ्लोर प्राइस 775 रुपये प्रति शेयर हो सकता है।
जीई टीएंडडी इंडिया
प्रमोटर जीई ग्रिड एलायंस बीवी और ग्रिड इक्विप्मेंट्स कंपनी में अपनी शेयरहोल्डिंग पैटर्न की समीक्षा कर रहे हैं ताकि इसे सिम्प्लीफाई बनाया जा सके। इस मामले में थोड़ी हिस्सेदारी बेची जा सकती है।
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
ओला के स्कूटर S1 X 3 kWh और S1 X 4 kWh को ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के लिए PLI स्कीम के अनुसार पात्रता एलिजिबिलिटी असेसमेंट के कम्प्लायंस के लिए सर्टिफिकेट मिला है।
टाटा केमिकल्स
एसईएस ईएसजी रिसर्च (एसईएस) ने वित्त वर्ष 24 से जुड़ा डेटा के आधार पर टाटा केमिकल्स को 69.4 (ग्रेड बी) का पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) स्कोर (एडजस्टेड) दिया है। कंपनी ने इस ईएसजी रेटिंग के लिए एसईएस से संपर्क नहीं किया।
पेट्रोनेट एलएनजी
कंपनी ने कोलंबो के केरावलपिटिया में एलटीएल के डुअल फ्यूल वाले बिजली संयंत्र को एलएनजी की आपूर्ति के लिए श्रीलंका की एलटीएल होल्डिंग्स (एलटीएल) के साथ एक समझौता किया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर उन शेयरों की जानकारी दी गई है, जो आज चर्चा में रह सकते हैं। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
