Stocks To Buy, Sanjiv Bhasin Pick: हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार (7 जून) को बीएसई का सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। इस बीच स्टॉक मार्केट में आगे किन स्टॉक्स में कमाई के शानदार मौके दिख सकते हैं इसे लेकर IIFL Securities के डायरेक्टर और दिग्गज मार्केट गुरु संजीव भसीन ने ET Now Swadesh के खास शो में अपनी राय साझा की है।
दिग्गज निवेशक संजीव भसीन ने Aditya Birla Fashion and Retail (ABFRL) और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) पर निवेशकों के लिए आगे कमाई के लिहाज से निवेश की राय दी है। भसीन ने कहा, "मार्केट में मोमेंटम बरकरार है... मुझे इंडेक्स के ये तीन स्टॉक बहुत बढ़ियां लगते हैं। आइडिया और ABFRL तो अभी शुरुआत है... इसे लेकर बैठे रहिए... बहुत अच्छा टाइम आएगा आपका... आइडिया में तो 18 से ऊपर का ही लेवल आएगा।"
इन तीन स्टॉक्स में होगी शानदार कमाई
भसीन ने कहा कि इंडेक्स स्टॉक HDFC Life को निवेशक 600 और 620 के टारगेट के लिए 521 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ खरीददारी कर सकते हैं। वहीं, Coal India को 515 रुपये के टारगेट के लिए 440 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ और SAIL को 160 रुपये के टारगेट के लिए 136 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ निवेश कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
