बिजनेस

Top Picks Of Day: ET Now के पैनलिस्टों ने बताया शॉर्ट टर्म में कैसे बनेगा पैसा, किन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

फिलहाल भारतीय बाजार किसी एक डायरेक्शन में मजबूती से बढ़ता नहीं दिख रहा है। इस स्थिति में निवेशकों के लिए स्टॉक स्पेसिफिक दांव लगाने की रणनीति ही कारगर साबित हो सही है। यहां ET Now पैनलिस्ट के टॉप पिक्स बताए गए हैं। एक्सपर्ट्स ने इन शेयरों पर शॉर्ट टर्म के लिए बाय कॉल दिया है। इसके साथ ही टारगेट और स्टॉप लॉस बताए गए हैं।

Image

इन स्टॉक्स पर लगा सकते हैं दांव (फोटो क्रेडिट, ET Now)

Stocks to Buy for Short Term: भारतीय शेयर बाजार फिलहाल किसी एक दिशा में मजबूत ट्रेंड नहीं बना पा रहा है। ऐसे माहौल में ब्रॉड मार्केट पर दांव लगाने के बजाय स्टॉक स्पेसिफिक रणनीति ज्यादा कारगर मानी जा रही है। ET Now और ET Now Swadesh के पैनलिस्टों ने शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए ऐसे ही कुछ शेयरों की पहचान की है, जहां टेक्निकल सेटअप और फंडामेंटल दोनों से कमाई की संभावना दिख रही है।

निफ्टी के लिए अहम लेवल

Mirae Asset Sharekhan के सोमिल मेहता के मुताबिक निफ्टी इस वक्त 25,700–25,600 के मजबूत सपोर्ट जोन को टेस्ट कर रहा है। यह लेवल निफ्टी के लिए मेक-या-ब्रेक साबित हो सकता है। अगर यह सपोर्ट टूटता है, तो स्मॉल और मिडकैप शेयरों में दबाव बढ़ सकता है, ऐसे में हाई-कन्विक्शन लार्जकैप्स पर फोकस करने की सलाह दी गई है।

India Cements में मोमेंटम प्ले

PHD Capital के प्रदीप हलदर का कहना है कि इंडिया सीमेंट्स अपट्रेंड में है और यह एक अच्छा मोमेंटम स्टॉक बन सकता है। अगले 5–7 ट्रेडिंग सेशंस में 455 रुपये का टारगेट दिया गया है, जबकि 403 रुपये पर स्टॉप लॉस रखने की सलाह है।

Bank of India में ब्रेकआउट की उम्मीद

Globe Capital के गौरव शर्मा के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया में वॉल्यूम के साथ नई खरीदारी दिख रही है। शेयर लंबे समय से कंसोलिडेशन में था और अब ऊपर की तरफ ब्रेकआउट दे सकता है। 148 रुपये का टारगेट और 139 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है।

Mahindra Finance में मजबूत रिस्क-रिवॉर्ड

महिंद्रा फाइनेंस में रेंज-बाउंड बाजार के बावजूद मजबूती दिख रही है। वॉल्यूम सपोर्ट के साथ शेयर ऊपर जा रहा है। 360–365 रुपये का टारगेट और 342 रुपये का स्टॉप लॉस रखा गया है।

Dixon Technologies पर लॉन्ग टर्म भरोसा

डिक्सन टेक्नोलॉजीज में हालिया करेक्शन के बाद निवेशकों के लिए खरीद का मौका बताया गया है। अगले दो क्वार्टर में 15,500 रुपये तक का टारगेट रखा गया है। फंडामेंटली कंपनी को मजबूत बताया गया है।

Hero MotoCorp में गिरावट पर खरीदारी

हीरो मोटोकॉर्प के नवंबर सेल्स आंकड़े मजबूत रहे हैं। घरेलू बिक्री में 30% और एक्सपोर्ट में 70% की बढ़त दर्ज हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हालिया कमजोरी निवेश और ट्रेडिंग दोनों के लिए मौका है।

Lupin में शॉर्ट टर्म अपसाइड

लुपिन में 10% से ज्यादा की गिरावट के बाद शेयर आकर्षक वैल्यूएशन पर है। 2165–2190 रुपये का शॉर्ट टर्म टारगेट और 2045 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है।

AU Small Finance Bank पर HOLD कॉल

AU SFB में तेज रैली के बाद एक्सपर्ट्स ने होल्ड की सलाह दी है। 1050 रुपये का टारगेट और 960 रुपये का स्टॉप लॉस अगले 1–2 हफ्तों के लिए अहम बताया गया है।

Airtel और Titan पर भरोसा कायम

Airtel 20 और 40-डे मूविंग एवरेज से रिकवर कर रहा है। 2175 रुपये का टारगेट दिया गया है। वहीं Titan को ‘हर गिरावट पर खरीद’ वाला स्टॉक बताया गया है, जहां 4250 रुपये का टारगेट और 3800 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है।

RIL और SBI में लार्जकैप दांव

Reliance Industries ने 1450 रुपये के आसपास मजबूत बेस बनाया है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में 1600–1650 रुपये का टारगेट दिया गया है। SBI में ब्रेकआउट के संकेत हैं और शेयर 1020–1030 रुपये तक जा सकता है।

स्टॉककॉलएंट्री / CMP (₹)टारगेट (₹)स्टॉप लॉस (₹)टाइम फ्रेम
India CementsBuy4364554035–7 सेशन
Bank of IndiaBuy141–1421481392–3 सेशन
Mahindra FinanceBuy351360–365342Short Term
Dixon TechnologiesHold / Buy on dips13,20615,5002 क्वार्टर
Hero MotoCorpBuy on dips / Hold5,814Short–Medium Term
LupinBuy2,1142,165–2,1902,045Short Term
AU Small Finance BankHold9901,0509601–2 हफ्ते
AirtelBuy2,1092,1752,070Short–Medium Term
TitanBuy3,9064,2503,800Short–Medium Term
GMR AirportsHold / Buy on hold100.812596Medium Term
Reliance Industries (RIL)Buy1,5451,600–1,6501,500Short–Medium Term
SBIBuy9761,020–1,030958Short Term

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article