बिजनेस

Stocks In News: ट्रेंट से लेकर कोल इंडिया तक Q3 नतीजे, कॉरपोरेट अपडेट के चलते इन शेयरों में रहेगी हलचल, रखें नजर

5 फरवरी को शेयर बाजार में Apollo Tyres, Tata Power, Trent, NHPC, Coal India, Marico समेत कई कंपनियां Q3 नतीजों और कॉरपोरेट घोषणाओं के चलते फोकस में रहेंगी। साथ ही Aye Finance और Fractal Analytics IPO भी बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

stock in News

इन शेयरों पर रहेगा फोकस

Photo : Times Now Digital

Stocks In News Today: भारतीय शेयर बाजार में आज का सत्र सक्रिय रहने की उम्मीद है क्योंकि कई दिग्गज कंपनियों के तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे, महत्वपूर्ण कॉरपोरेट घोषणाएं और IPO अपडेट निवेशकों का फोकस तय करेंगे। टायर, पावर, रिटेल, ऑटो, इंफ्रा और फाइनेंस सेक्टर के कई शेयरों में स्टॉक-स्पेसिफिक हलचल देखने को मिल सकती है।

Q3 नतीजों के बाद ये शेयर रहेंगे फोकस में

Apollo Tyres, Tata Power, Trent, NHPC, Bajaj Holdings और Force Motors जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की नजर इन शेयरों की चाल पर रहेगी। कुछ कंपनियों ने मुनाफे में मजबूत बढ़त दिखाई, जबकि कुछ के नतीजे दबाव में रहे, जिससे स्टॉक-स्पेसिफिक मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

कंपनीQ3 मुनाफा (₹ करोड़)YoY बदलावQ3 रेवेन्यू (₹ करोड़)YoY बदलाव
Apollo Tyres470.5+39.5%7,743.1+11.8%
Bajaj Holdings2,016.2+15.3%287.5+127.6%
Cummins India486.0-13.0%3,054.9-1.3%
Force Motors406.1+252.1%2,128.6+12.7%
Keystone Realtors3.4-77.6%266.2-42.6%
Lloyds Engineering61.0+70.9%272.5+2.3%
NHPC219.1-5.2%2,220.7-2.9%
Tata Power1,194.3+0.6%13,948.4-9.4%
Trent510.1+2.7%5,345.0+14.8%
Welspun Enterprises26.7-65.5%787.0-12.2%
कॉरपोरेट एक्शन वाले स्टॉक
  1. Coal India ने चिली में लिथियम और कॉपर जैसे क्रिटिकल मिनरल्स के लिए होल्डिंग कंपनी बनाने को मंजूरी दी है, जो लंबी अवधि के लिए रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
  2. Ashok Leyland ने इंडोनेशिया की कंपनी PT Pindad के साथ इलेक्ट्रिक बस और डिफेंस व्हीकल विकास के लिए साझेदारी की है।
  3. Marico ने डिजिटल-फर्स्ट वेलनेस ब्रांड Cosmix Wellness में रणनीतिक निवेश किया है, जिससे हेल्थ और न्यूट्रिशन सेगमेंट में कंपनी की मौजूदगी मजबूत होगी।
  4. Zydus Lifesciences को अमेरिका में डायबिटीज की जेनेरिक दवा बेचने की मंजूरी मिली है, जिससे निर्यात बाजार में अवसर बढ़ेंगे।
  5. Power Grid Corporation को MCA से 17 सहायक कंपनियों के विलय की मंजूरी मिल गई है, जो स्ट्रक्चर को सरल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

IPO सेगमेंट भी रहेगा एक्टिव

Aye Finance का ₹1,010 करोड़ का IPO 9 फरवरी को खुलेगा, जबकि ग्रे मार्केट में हल्का प्रीमियम बना हुआ है, जिससे सामान्य लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही है। Fractal Analytics IPO का इश्यू साइज घटाया गया है, लेकिन GMP अब भी मजबूत बना हुआ है, जिससे निवेशकों की रुचि बरकरार दिख रही है।

आज के बाजार की दिशा क्या रहेगी?

Q3 नतीजों का मिश्रित असर, कॉरपोरेट अपडेट और IPO हलचल के चलते आज बाजार में सेक्टर और स्टॉक-स्पेसिफिक ट्रेडिंग देखने को मिल सकती है। खासतौर पर पावर, ऑटो, रिटेल और इंफ्रा शेयरों में वॉल्यूम और वोलैटिलिटी दोनों बढ़ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article