बिजनेस

Hi-Tech Pipes: साल भर में पैसा डबल करने वाले हाई-टेक पाइप्स के शेयर में और आएगी तेजी ! एक्सपर्ट ने बताया टार्गेट

Hi-Tech Pipes Share Price Target: हाई-टेक पाइप्स के शेयर के लिए मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने अपनी राय दी है। ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में अग्रवाल ने हाई-टेक पाइप्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

Image

हाई-टेक पाइप्स शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हाई-टेक पाइप्स के लिए BUY कॉल
  • 190 रु का है टार्गेट
  • एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Hi-Tech Pipes Share Price Target: मंगलवार को हाई-टेक पाइप्स के शेयर में मजबूती आई है। BSE पर कंपनी का शेयर 2.67 फीसदी ऊपर चढ़ा है। कंपनी का शेयर 4.25 रु या 2.67 फीसदी की मजबूती के साथ 163.65 रु रहा। इस भाव पर हाई-टेक पाइप्स की मार्केट कैपिटल 2,452.88 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 170.60 रु और निचला लेवल 74.47 रु रहा है। आगे ये शेयर और फायदा करा सकता है। जनते हैं एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढ़ें -

190 रु का है टार्गेट (Hi-Tech Pipes Share Target)

हाई-टेक पाइप्स के शेयर के लिए मार्केट एक्सपर्ट सनी अग्रवाल ने अपनी राय दी है। ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में अग्रवाल ने हाई-टेक पाइप्स के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए टार्गेट 190 रु का दिया है। मौजूदा भाव (163.65 रु) से ये शेयर करीब 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है। उन्होंने शेयर पर इस टार्गेट के लिए 1 साल की अवधि बताई है।

कितना कराया फायदा (Hi-Tech Pipes Share Return)

  • बीते 5 दिनों में हाई-टेक पाइप्स का शेयर 14.24 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में ये 11.71 फीसदी ऊपर गया है
  • 6 महीनों में शेयर ने 16.81 फीसदी फायदा कराया है
  • 2024 में अब तक ये 41.2 फीसदी मजबूत हुआ है
  • इसके एक साल का रिटर्न 112.23 फीसदी रहा है, यानी पैसा डबल से अधिक हो गया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article