बिजनेस

Stock Market Today News: 600 अंंकों की तेजी के बाद सेसेंक्स फिसला, HDFC-RIL ने दिया शुरूआती बूस्ट

Today Stock Market Today Hike News: सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : PTI

Stock Market Today Latest News:एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और रिलायंस इंडस्ट्रीज ( Reliance Industries)जैसे प्रमुख शेयरों की खरीदारी के बीच बुधवार को घेरलू सूचकांकों में शुरुआती सौदों के बाद तेजी आई। निफ्टी अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और सेंसेक्स करीब 600 अंक चढ़ गया।एनएसई निफ्टी सुबह के कारोबार में 177.1 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 23,441.95 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 593.94 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 77,050.53 अंक पर रहा। बाद में दोपहर 12.50 के करीब बाजार 388 अंकों की तेजी के साथ 76845 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि बीएसई सोमवार को अपने पिछले सर्वकालिक शिखर 77,079.04 को छूने से सिर्फ 28.51 अंक दूर रह गया था।

सेंसेक्स में किन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, विप्रो, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों का कैसा रहा हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.44 प्रतिशत की चढ़कर 82.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाली में रहे और शुद्ध रूप से 111.04 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article