Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 8 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी हैं। फिर सोना रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 108037 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 124413 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| शद्धता | सुबह का रेट | दोपहर का रेट | शाम का रेट |
| सोना 24 कैरेट | 106338 रुपये प्रति 10 ग्राम | 107312 रुपये प्रति 10 ग्राम | 108037 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 105912 रुपये प्रति 10 ग्राम | 106882 रुपये प्रति 10 ग्राम | 107604 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 97406 रुपये प्रति 10 ग्राम | 98298 रुपये प्रति 10 ग्राम | 98962 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 79754 रुपये प्रति 10 ग्राम | 80484 रुपये प्रति 10 ग्राम | 81028 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 62208 रुपये प्रति 10 ग्राम | 62778 रुपये प्रति 10 ग्राम | 63202 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 123170 रुपये प्रति किलोग्राम | 123368 रुपये प्रति किलोग्राम | 124413 रुपये प्रति किलोग्राम |
पिछले सत्र में क्या थे सोना-चांदी के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते 24 कैरेट सोने की कीमत 900 रुपये बढ़कर ₹1,06,970 प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले गुरुवार को सोने का भाव ₹1,000 गिरकर ₹1,06,070 प्रति 10 ग्राम था। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 900 रुपये महंगा होकर ₹1,06,100 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जो एक दिन पहले ₹1,05,200 था। शुक्रवार को चांदी की कीमत ₹1,25,600 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर $3,551.44 प्रति औंस तक पहुंच गया, जो बुधवार के रिकॉर्ड स्तर $3,578.80 प्रति औंस के करीब बना रहा। वहीं, चांदी $40.86 प्रति औंस पर पहुंच गई, जो 0.47% की बढ़त दर्शाता है।
विशेषज्ञों की राय
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती और वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर खरीदारी कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कोई समाधान नहीं दिख रहा, जिससे निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी और भारत पर संभावित अमेरिकी शुल्क की आशंका के कारण शुक्रवार को रुपया 15 पैसे टूटकर 88.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है।
वायदा बाजार में सोने की चाल
मजबूत मांग और सटोरियों की ताजा खरीदारी से एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव शुक्रवार को ₹641 की तेजी के साथ ₹1,07,058 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इस अनुबंध में 18,086 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार (COMEX) में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का दाम $3,557.02 प्रति औंस रहा, जो 0.31% की तेजी को दर्शाता है।
वायदा बाजार में चांदी की चाल
एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत शुक्रवार को ₹860 बढ़कर ₹1,24,780 प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें कुल 18,771 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, वायदा बाजार में प्रतिभागियों की सक्रियता और नए सौदों की वजह से चांदी की कीमतों में तेजी आई है।
