बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 अप्रैल 2026: रेट में बदलाव, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 April 2026: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 April 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत टूटकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.72% गिरकर यानी 1080. रुपये गिरावट के साथ 1,48,901 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,49,981 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव लुढ़कर 1,49,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना मंगलवार सुबह तक 1,48,899 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,47,489 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 148899 रुपये प्रति 10 ग्राम147489 रुपये प्रति 10 ग्राम147786 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 148303 रुपये प्रति 10 ग्राम146898 रुपये प्रति 10 ग्राम147194 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 136391 रुपये प्रति 10 ग्राम135100 रुपये प्रति 10 ग्राम135372 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 111674 रुपये प्रति 10 ग्राम110617 रुपये प्रति 10 ग्राम110840 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 87106 रुपये प्रति 10 ग्राम86281 रुपये प्रति 10 ग्राम86455 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली149990137500112530
मुंबई149840137350112380
कोलकाता149840137350112380
चेन्नई151200138600115600
पटना149890137400112430
लखनऊ149990137500112530
मेरठ149990137500112530
अयोध्या149990137500112530
कानपुर149990137500112530
गाजियाबाद149990137500112530
नोएडा149990137500112530
गुरुग्राम149990137500112530
चंडीगढ़149990137500112530
जयपुर149990137500112530
लुधियाना149990137500112530
गुवाहाटी149840137350112380
इंदौर149890137400112430
अहमदाबाद149890137400112430
सूरत149890137400112430
पुणे149840137350112380
नागपुर149840137350112380
नासिक149870137380112410
बैंगलोर149840137350112380
वडोदरा149890137400112430
भुवनेश्वर149840137350112380
कटक149840137350112380
केरल149840137350112380
रायपुर149840137350112380
हैदराबाद149840137350112380

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,300 रुपये, या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,621 रुपये यानी 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,301 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शुक्रवार को यह 1,49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से, सोने की चमक फीकी पड़ गई है, 27 फरवरी, 2026 को दर्ज 1,65,659 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से यह 14,358 रुपये, या लगभग 9 प्रतिशत गिर गया है। विदेशी बाजारों में, जून डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का वायदा भाव 47.55 डॉलर या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 4,727.25 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातुओं में हालिया गिरावट के बाद कीमतें घटने पर होने वाली लिवाली के कारण सर्राफा की कीमतों में सुधार आया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार आया, क्योंकि व्यापारियों ने सस्ते में लिवाली बढ़ा दी, इसे डॉलर में आई नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं के पश्चिम एशिया में होने वाले भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील बने रहने की उम्मीद है, जो घरेलू बाजारों में बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना करीब 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सात अप्रैल की समय सीमा से पहले संघर्ष विराम की संभावना के बीच कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ गईं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अमेरिका के मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों की वजह से सोने की कीमतों में तेजी सीमित रह सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि नौकरियों के उत्साहजनक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतें ऊपर-नीचे और अस्थिर बनी रह सकती हैं।

कोटक सिक्योरिटीज में जिंस रिसर्च की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि इस सप्ताह भू-राजनीति ही मुख्य कारक बनी रहेगी और इससे ही सर्राफा कीमतों को दिशा मिलेगी। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार का माहौल अस्थिर बना रहा, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान पर ’कहर’ बरपा देंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए मंगलवार की एक नई समय सीमा तय कर दी। तेहरान ने इस ताजा चेतावनी को खारिज कर दिया है और पूरे पश्चिम एशिया में ऊर्जा संपत्तियों पर हमले जारी रखे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article