बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 फरवरी 2026: लुढ़के रेट, 4500 रु घटी कीमत, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 February 2026: सोने की कीमतों में गिरावट थम गई थी। लेकिन आज फिर गिरावट हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price.

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 February 2026 : तीन दिन की भारी गिरावट के बाद सोने के भाव में तेज उछाल देखने को मिला था। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई थी। लेकिन आज फिर गिरावट हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 4,500 रुपये या करीब 3 प्रतिशत गिरकर 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 2,310 रुपये या 1.51 प्रतिशत फिसलकर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। बुधवार को 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले गुरुवार को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 137.32 डॉलर, या 2.77 प्रतिशत लुढ़ककर 4,826.99 डॉलर प्रति औंस रह गया। कॉमेक्स बाजार में सोने की कीमत 80 अमेरिकी डॉलर या 1.61 प्रतिशत टूटकर 4,870.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले दिन यह ने एक बार फिर 5,000 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर गई थी।

गुडरिटर्न्स के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,56,625 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,53,012 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक यह 1,52,502 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए। इसके साथ ही देश के विभिन्न शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले उपभोक्ता अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं। कब सस्ता होगा सोना और चांदी, यहां क्लिक करके जानिए ताजा अनुमान

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम153012 रुपये प्रति 10 ग्राम152502 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 155998 रुपये प्रति 10 ग्राम152399 रुपये प्रति 10 ग्राम151891 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 143469 रुपये प्रति 10 ग्राम140159 रुपये प्रति 10 ग्राम139692 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 117469 रुपये प्रति 10 ग्राम114759 रुपये प्रति 10 ग्राम114377 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 91626 रुपये प्रति 10 ग्राम89512 रुपये प्रति 10 ग्राम89214 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹154570₹141700₹115970
मुंबई₹154420₹141550₹115820
कोलकाता₹154420₹141550₹115820
चेन्नई₹156220₹143200₹122500
पटना₹154470₹141600₹115870
लखनऊ₹154570₹141700₹115970
मेरठ₹154570₹141700₹115970
कानपुर₹154570₹141700₹115970
अयोध्या₹154570₹141700₹115970
गाजियाबाद₹154570₹141700₹115970
नोएडा₹154570₹141700₹115970
गुरुग्राम₹154570₹141700₹115970
चंडीगढ़₹154570₹141700₹115970
जयपुर₹154570₹141700₹115970
अहमदाबाद₹154470₹141600₹115870
पुणे₹154420₹141550₹115820
लुधियाना₹154570₹141700₹115970
गुवाहाटी₹154420₹141550₹115820
इंदौर₹154470₹141600₹115870
सूरत₹154470₹141600₹115870
नागपुर₹154420₹141550₹115820
नासिक₹154450₹141580₹115850
बैंगलोर₹154420₹141550₹115820
वडोदरा₹154470₹141600₹115870
भुवनेश्वर₹154420₹141550₹115820
केरल₹154420₹141550₹115820
रायपुर₹154420₹141550₹115820
हैदराबाद₹154420₹141550₹115820
कटक₹154420₹141550₹115820

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव

बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना तेजी से बढ़ा और 7,400 रुपये, या 4.69 प्रतिशत बढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया, जबकि मंगलवार को यह 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सोना 100.03 डॉलर या 2.02 प्रतिशत बढ़कर 5,047.07 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वायदा बाजार में सोने की कीमत

वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार जिंस एक्सचेंज में सोने के वायदा भाव में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 5,868 रुपये, यानी 3.82 प्रतिशत बढ़कर 1,59,677 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोने की कीमत 9,818 रुपये, यानी लगभग सात प्रतिशत बढ़कर 1,53,809 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

ट्रेडर्स ने कहा कि मज़बूत ग्लोबल ट्रेंड, कमजोर अमेरिकी डॉलर, जिसने पिछले हफ्ते की भारी बिकवाली के बाद कीमती धातुओं में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से जगाई, इस तेजी में योगदान दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को सोने में तेजी जारी रही, सोने की कीमतें 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर करीब 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट कमोडिटीज सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच सेफ-हेवन खरीदारी फिर से शुरू होने के कारण बुधवार को सोने में तेजी आई। गांधी ने कहा कि यह टकराव इस हफ्ते के आखिर में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता को लेकर आशावाद को कमजोर करता है और वाशिंगटन और तेहरान के बीच और संघर्ष की संभावना के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे सोने पर रिस्क प्रीमियम बढ़ सकता है और सेफ-हेवन एसेट्स की मांग बढ़ सकती है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि पिछले कुछ सत्रों में भारी बिकवाली के बाद सोने में तेजी से सुधार हुआ, जिसे डॉलर की कमजोरी से समर्थन मिला, हालांकि घरेलू बाजारों में बढ़त डॉलर-रुपये के कमजोर होने से सीमित रही। उन्होंने आगे कहा कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट के बाद निवेशकों की दिलचस्पी वापस लौटी, जिससे सौदों की कमी पूरा करने के लिए लिवाली हुई। मोदी ने कहा कि सोना 5,000 डॉलर से ऊपर कारोबार करने करने लगा, जिससे बाजारों में जोखिम लेने की धारणा बेहतर हुई और कारोबारी धरणा में सुधार हुआ।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोने ने हाल के निचले स्तर से करीब 15 प्रतिशत सुधार आया है क्योंकि बिकवाली कम हुई और कम कीमतों का फायदा उठाने के लिए खरीदार आगे आए। उन्होंने आगे कहा कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से भी सुरक्षित निवेश के बतौर लिवाली को समर्थन मिला, जब अमेरिकी नौसेना ने अरब सागर में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया, जबकि निवेशक शुक्रवार को होने वाली परमाणु वार्ता के नए दौर का इंतजार कर रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article