बिजनेस

सोने का भाव आज का 4 सितंबर 2025: लुढ़के सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 September 2025: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। दोनों लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी हैं। रोज कीमतों के नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं लेकिन GST की दरें आने के बाद कीमतों में गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 105945 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 123207 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट106021 रुपये प्रति 10 ग्राम105751 रुपये प्रति 10 ग्राम105945 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट105596 रुपये प्रति 10 ग्राम105328 रुपये प्रति 10 ग्राम105521 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट97115 रुपये प्रति 10 ग्राम96868 रुपये प्रति 10 ग्राम97046 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट79516 रुपये प्रति 10 ग्राम79313 रुपये प्रति 10 ग्राम79459 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट62022 रुपये प्रति 10 ग्राम61864 रुपये प्रति 10 ग्राम61978 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999123220 रुपये प्रति किलोग्राम122900 रुपये प्रति किलोग्राम123207 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में ढील की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच बुधवार को स्थानीय बाजारों में सोने की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,07,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत मंगलवार को 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। दिल्ली के बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने लगातार आठवें सत्र में बढ़त जारी रखी और बुधवार को 1,000 रुपये बढ़कर 1,06,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 1,05,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एसोसिएशन के अनुसार, इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमतें 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना चढ़कर 3,547.09 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। हालांकि, न्यूयॉर्क में हाजिर चांदी 0.11 प्रतिशत गिरकर 40.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा कि ‘फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में ढील की उम्मीद, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग मजबूत रहने से सोने की कीमतों में तेजी जारी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार का ध्यान इस सप्ताह के अमेरिकी बेरोज़गारी और गैर-कृषि वेतन के आंकड़ों पर केंद्रित हो गया है, जो शुक्रवार को जारी होने वाले हैं, और ब्याज़ दरों में कटौती की उम्मीदों के साथ, सोने को समर्थन मिलने की संभावना है। सोने की इस तेज़ी में मुनाफ़ावसूली जल्द नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन ने शुल्क के संबंध में उच्चतम न्यायालय से शीघ्र फ़ैसला लेने का अनुरोध करने की अपनी मंशा की घोषणा की है, क्योंकि पिछले हफ्ते एक अमेरिकी अपील अदालत ने शुल्क को अवैध माना था। उन्होंने कहा कि बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और संभावित व्यापार तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के लिए बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ी है।

सोने का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 407 रुपये चढ़कर 1.06 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 407 रुपये यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 1,06,199 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके बाद, सोने के दिसंबर अनुबंध में भी तेजी आई और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर यह 286 रुपये या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,07,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत पिछले 11 कारोबारी सत्रों में 20 अगस्त के 1,00,258 रुपये प्रति 10 ग्राम से 5,941 रुपये प्रति 10 ग्राम या 5.93 प्रतिशत बढ़कर तीन सितंबर को 1,06,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 3,616.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 435 रुपये की गिरावट के साथ 1,24,095 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के दिसंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 435 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,24,095 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,244 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.52 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article