बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 अप्रैल 2026: क्या है लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 April 2026: पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध के बीच सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 5 April 2026 : ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 3500 रुपये लुढ़क कर 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना लुढ़कर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस हो गया है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना गुरुवार को बाजार बंद होने तक घटकर 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था, शुक्रवार को गुड फ्राइडे और शनिवार-रविवार को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बाजार बंद है। इसलिए तीनों दिन यही भाव मान्य है। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट 146608 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट 146021 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट 134293 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट 109956 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट 85766 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹151080₹138500₹113350
मुंबई₹150930₹138350₹113200
कोलकाता₹150930₹138350₹113200
चेन्नई₹151090₹138500₹115450
पटना₹150980₹138400₹113250
लखनऊ₹151080₹138500₹113350
मेरठ₹151080₹138500₹113350
अयोध्या₹151080₹138500₹113350
कानपुर₹151080₹138500₹113350
गाजियाबाद₹151080₹138500₹113350
नोएडा₹151080₹138500₹113350
गुरुग्राम₹151080₹138500₹113350
चंडीगढ़₹151080₹138500₹113350
जयपुर₹151080₹138500₹113350
लुधियाना₹151080₹138500₹113350
गुवाहाटी₹150930₹138350₹113200
इंदौर₹150980₹138400₹113250
अहमदाबाद₹150980₹138400₹113250
सूरत₹150980₹138400₹113250
वडोदरा₹150980₹138400₹113250
पुणे₹150930₹138350₹113200
नागपुर₹150930₹138350₹113200
नासिक₹150960₹138380₹113230
बैंगलोर₹150930₹138350₹113200
भुवनेश्वर₹150930₹138350₹113200
कटक₹150930₹138350₹113200
केरल₹150930₹138350₹113200
रायपुर₹150930₹138350₹113200
हैदराबाद₹150930₹138350₹113200

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कम रहने सोने की कीमतें स्थिर रहीं। इसी तरह 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों समेत) पर स्थिर बनी रही। इससे पहले गुरुवार को सोने की कीमतें घरेलू बाजार में सुस्ती के चलते लुढ़क गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत गिरकर 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 166.79 डॉलर या 3.51 प्रतिशत लुढ़क कर 4,591.52 डॉलर प्रति औंस रह गया था।

पिछले दिन क्या रहा सोने के वायदा भाव

पिछले कारोबारी दिन वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 6,004 रुपये टूटकर 1,47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह गिरावट करीब 3.91% रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में पिछले चार दिनों से जारी तेजी का सिलसिला भी इसी के साथ थम गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। जून डिलीवरी वाला कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर 194.70 डॉलर यानी 4.05% गिरकर 4,618.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

क्या कहते हैं कारोबारी

सर्राफा कारोबारियों ने शुक्रवार को बताया कि घरेलू कीमतें एक सीमित दायरे में ही रहीं, क्योंकि वैश्विक बाजारों से कोई नया संकेत नहीं मिला। वैश्विक बाजार ’गुड फ्राइडे’ के अवसर पर बंद थे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जौहरियों और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग कम होने के कारण भी कीमतें स्थिर रहीं। बाजार के प्रतिभागी अब सर्राफा की कीमतों में आगे की दिशा जानने के लिए विदेशी बाजारों के फिर से खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

गुरुवार को गिरावट की वजह क्या रही?

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने बाजार को प्रभावित किया। इससे अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ, जिसके कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान से क्षेत्रीय संघर्ष को लेकर स्पष्टता नहीं मिल पाई। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका अपने रणनीतिक लक्ष्य के करीब है, लेकिन साथ ही ईरान पर अगले 2-3 हफ्तों में संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इससे तनाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

तेल और डॉलर का असर

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह के मुताबिक, ट्रंप की चेतावनी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिससे डॉलर मजबूत हुआ। डॉलर इंडेक्स 0.5% बढ़कर 99-100 के स्तर पर पहुंच गया, जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी ‘नॉन-फार्म पेरोल’ रिपोर्ट पर है। अगर यह रिपोर्ट मजबूत आती है, तो सोने की कीमतों पर और दबाव बढ़ सकता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article