बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 अक्टूबर 2025: गिरते-गिरते संभला सोना, चांदी भी उछली, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए आज चांदी का भाव क्या है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 October 2025 : लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिली रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,20,628 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का रेट बढ़कर ₹1,46,633 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आगे जानिए IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 118043 रुपये प्रति 10 ग्राम119352 रुपये प्रति 10 ग्राम120628 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 117570 रुपये प्रति 10 ग्राम118874 रुपये प्रति 10 ग्राम120145 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 108127 रुपये प्रति 10 ग्राम109326 रुपये प्रति 10 ग्राम110495 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 88532 रुपये प्रति 10 ग्राम89514 रुपये प्रति 10 ग्राम90471 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 69055 रुपये प्रति 10 ग्राम69821 रुपये प्रति 10 ग्राम70567 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 141896 रुपये प्रति किलोग्राम145728 रुपये प्रति किलोग्राम146633 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग कम होने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं और वैश्विक बाजारों में 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं। सोमवार को सोने की कीमत 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 4,100 रुपये गिरकर 1,21,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया, जो पिछले बंद भाव 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को 6,250 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। संघ के अनुसार, चांदी की कीमत सोमवार को 1,51,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना दबाव में रहा और 94.36 डॉलर या 2.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,887.03 डॉलर प्रति औंस रह गया। पिछले सत्र में, यह 132.02 डॉलर या 3.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे बंद हुआ था। हाजिर चांदी में भी भारी गिरावट देखी गई और यह 2.85 प्रतिशत टूटकर दिन के कारोबार के निचले स्तर 45.56 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वायदा बाजार में सोने का भाव

वायदा बाजार में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 2,214 रुपये या 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,18,743 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,086 लॉट के लिए कारोबार हुआ। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 2,650 रुपये या 2.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,19,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। इसमें 1,953 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,181 रुपये या 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,186 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,372 लॉट के लिए कारोबार हुआ। मार्च 2026 के अनुबंधों का भाव 2,289 रुपये या 1.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,757 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,615 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वायदा भाव

वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 2.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,921.64 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 2.34 प्रतिशत टूटकर 45.68 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में और गिरावट आई और सुरक्षित निवेश मांग में कमी के कारण यह और बढ़ गई। बिकवाली तेज हो गई और सोने की कीमतें तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। उन्होंने कहा कि इस गिरावट का कारण तकनीकी बिक्री है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने कहा कि हमारा मानना है कि सोने में सुधार जारी रहेगा, 5-10 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है, क्योंकि इस साल कीमत में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी के बाद बड़े कारोबारी मुनाफावसूली करेंगे।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस और मुद्रा के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार समझौते के आशावाद के कारण सुरक्षित निवेश मांग में कमी के कारण हाजिर सोना दबाव में कारोबार कर रहा है। प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक बुधवार को अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के नीतिगत नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, जहां केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती की व्यापक उम्मीद है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग संभावित अनुवर्ती बैठकों के साथ व्यापार समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने जापान के साथ व्यापार समझौते पर भी भरोसा जताया, जिससे सर्राफा कीमतों पर असर पड़ा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article