बिजनेस

सोने का भाव आज का 28 अक्टूबर 2025: सोना-चांदी के रेट में फिर गिरावट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 28 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों का भी सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए आज चांदी का भाव क्या है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 October 2025 : लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिली रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 3034 रुपये घटकर ₹1,18,043 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का रेट 3135 रुपये घटकर ₹1,41,896 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने का भाव 2,214 रुपये या 1.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,18,743 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की वायदा कीमत 2,181 रुपये या 1.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,41,186 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का वायदा भाव टूटकर 47.88 डॉलर प्रति औंस रहा। आगे जानिए IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 121077 रुपये प्रति 10 ग्राम119164 रुपये प्रति 10 ग्राम118043 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 120593 रुपये प्रति 10 ग्राम118687 रुपये प्रति 10 ग्राम117570 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 110907 रुपये प्रति 10 ग्राम109154 रुपये प्रति 10 ग्राम108127 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 90809 रुपये प्रति 10 ग्राम89373 रुपये प्रति 10 ग्राम88532 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 70831 रुपये प्रति 10 ग्राम69711 रुपये प्रति 10 ग्राम69055 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 145031 रुपये प्रति किलोग्राम143400 रुपये प्रति किलोग्राम141896 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक अमेरिका-चीन व्यापार तनाव घटने के बीच सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। शनिवार को सोने की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 700 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले दिन क्या रहे चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोमवार को चांदी की कीमतें 4,250 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,51,250 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं। शनिवार को चांदी 2,900 रुपये की तेजी के साथ 1,55,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी बाजार में सोने-चांदी के भाव

विदेशी बाजारों मेंहाजिर सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 97.86 डॉलर या 2.38 प्रतिशत गिरकर 4,015.55 डॉलर प्रति औंस रह गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 2.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

वायदा बाजार में सोने का भाव

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती संभावना और मजबूत डॉलर के बीच वायदा बाजार में सोने और चांदी के भाव में सोमवार को भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 1,546 रुपये या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,905 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,428 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,964 रुपये या 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,506 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,367 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव

वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076.11 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 1.44 प्रतिशत टूटकर 47.88 डॉलर प्रति औंस रहा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने के संकेतों के कारण जोखिम भरी संपत्तियों में निवेशकों की रुचि बढ़ी है, जिससे सोमवार को सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ। तनाव घटने से कीमती धातुओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। रविवार को, अमेरिका और चीन के शीर्ष आर्थिक अधिकारियों ने एक संभावित व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की, जिस पर इस सप्ताह के अंत में दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के बीच बैठक के दौरान चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही गांधी ने कहा कि निवेशक लगातार मुनाफावसूली कर रहे हैं और सोने पर आधारित एक्सचेंज-ट्रेडेड कोषों से निकासी कर रहे हैं, जिससे सर्राफा कीमतों पर दबाव और बढ़ गया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article