सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)
Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,25,119 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,56,320 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 123308 रुपये प्रति 10 ग्राम | 125342 रुपये प्रति 10 ग्राम | 125119 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 122814 रुपये प्रति 10 ग्राम | 124840 रुपये प्रति 10 ग्राम | 124618 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 112950 रुपये प्रति 10 ग्राम | 114813 रुपये प्रति 10 ग्राम | 114609 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 92481 रुपये प्रति 10 ग्राम | 94007 रुपये प्रति 10 ग्राम | 93839 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 72135 रुपये प्रति 10 ग्राम | 73325 रुपये प्रति 10 ग्राम | 73195 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 153650 रुपये प्रति किलोग्राम | 157019 रुपये प्रति किलोग्राम | 156320 रुपये प्रति किलोग्राम |
रुपये में मजबूती और कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 700 रुपये घटकर 1,25,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रखते हुए, 99.5 शुद्धता वाले सोने की कीमत 700 रुपये घटकर 1,24,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। चांदी भी लगातार तीसरे दिन बिकवाली के दबाव में रही, और 1,000 रुपये टूटकर 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना थोड़ा घटकर 4,064.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 50.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का वायदा भाव 1,477 रुपये या 1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,22,714 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 9,400 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,176 रुपये या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,975 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 10,963 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का वायदा भाव 0.74 प्रतिशत टूटकर 49.54 डॉलर प्रति औंस रहा।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस और मुद्रा शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतीन त्रिवेदी ने कहा कि रुपये के मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी की वजह से घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ने के कारण सोने की कीमतें कमजोर खुलीं। इसी तरह की राय जताते हुए, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि रुपये में तेज उतार-चढ़ाव के कारण वैश्विक मानक की तुलना में सोने में थोड़ी ज्यादा घट-बढ़ देखी गई है। ऑगमोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक अब आगे की दिशा के लिए इस सप्ताह के मुख्य अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों, जिसमें खुदरा बिक्री, उत्पादक महंगाई और बेरोजगारी दावे शामिल हैं, पर नजर रख रहे हैं।