बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 मई 2026: रेट में उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 21 May 2026 : पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया, जो बुधवार के बंद भाव 1,64,900 रुपये से अधिक है। सोने की कीमतों में पिछले तीन सत्रों में कुल 2,700 रुपये की बढ़ोतरी हुई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 0.52% लुढ़क कर यानी 836 रुपये गिरावट के साथ 1,59,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,60,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक सोना 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,58,947 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम तक बाजार बंद होने तक 1,58,538 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने का भाव मामूली रूप से गिरकर 4,534.54 डॉलर प्रति औंस रह गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम158947 रुपये प्रति 10 ग्राम158538 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 157920 रुपये प्रति 10 ग्राम158311 रुपये प्रति 10 ग्राम157903 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 145236 रुपये प्रति 10 ग्राम145595 रुपये प्रति 10 ग्राम145221 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 118916 रुपये प्रति 10 ग्राम119210 रुपये प्रति 10 ग्राम118904 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 92755 रुपये प्रति 10 ग्राम92984 रुपये प्रति 10 ग्राम92745 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹160230₹146750₹120100
मुंबई₹159930₹146600₹119950
कोलकाता₹159930₹146600₹119950
चेन्नई₹161670₹148100₹124250
पटना₹160130₹146650₹120000
लखनऊ₹160230₹146750₹120100
अयोध्या₹160230₹146750₹120100
मेरठ₹160230₹146750₹120100
कानपुर₹160230₹146750₹120100
गाजियाबाद₹160230₹146750₹120100
नोएडा₹160230₹146750₹120100
गुरुग्राम₹160230₹146750₹120100
जयपुर₹160230₹146750₹120100
लुधियाना₹160230₹146750₹120100
गुवाहाटी₹159930₹146600₹119950
इंदौर₹160130₹146650₹120000
अहमदाबाद₹160130₹146650₹120000
वडोदरा₹160130₹146650₹120000
सूरत₹160130₹146650₹120000
पुणे₹159930₹146600₹119950
नागपुर₹159930₹146600₹119950
चंडीगढ़₹160230₹146750₹120100
नासिक₹159960₹146630₹119980
बैंगलोर₹159930₹146600₹119950
भुवनेश्वर₹159930₹146600₹119950
कटक₹159930₹146600₹119950
केरल₹159930₹146600₹119950
रायपुर₹159930₹146600₹119950
हैदराबाद₹159930₹146600₹119950

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,300 रुपये बढ़कर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। यह बढ़ोतरी स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जो मंगलवार के बंद भाव 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,483.54 डॉलर प्रति औंस पर था।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव क्या रहा

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 614 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 614 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,475.04 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी बॉन्ड के उच्च प्रतिफल तथा डॉलर मजबूत होने के बावजूद कीमती धातुओं में नई खरीदारी से सोने की घरेलू कीमतों को समर्थन मिला। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म कोटक नियो (पहले कोटक सिक्योरिटीज) ने कहा कि बुधवार को हाजिर सोने में तेजी देखी गई, क्योंकि हाल ही में बॉन्ड बाजार में हुई बिकवाली में नरमी आने के बाद कीमती धातुओं को कुछ समर्थन मिला। हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल के ऊंचे स्तर और डॉलर की मजबूती ने कीमतों में उछाल को सीमित रखा। कंपनी ने कहा कि बाजार के प्रतिभागियों का ध्यान अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने में हो रही देरी पर केंद्रित रहा। इन घटनाक्रमों से वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति की चिंताओं और सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीदों को, लगातार बल मिल रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दर की दिशा और सर्राफा कीमतों पर निकट-अवधि में इसके असर के बारे में नई जानकारी हासिल करने के लिए अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article