बिजनेस

सोने का भाव आज का 17 मई 2026: जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 17 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 17 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव और गोल्ड इंपोर्ड ड्यूटी बढ़ने के बाद से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में24 कैरेट वाला सोना 3,200 रुपये लुढ़कर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज लुढ़कर 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना टूटकर 4,548.46 डॉलर प्रति औंस रह गया। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999): 158210 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 157577 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 144920 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 118658 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 92553 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157080₹144000₹117850
मुंबई₹156930₹143850₹117700
कोलकाता₹156930₹143850₹117700
चेन्नई₹160910₹147500₹123100
पटना₹156980₹143900₹117750
लखनऊ₹157080₹144000₹117850
मेरठ₹157080₹144000₹117850
अयोध्या₹157080₹144000₹117850
कानपुर₹157080₹144000₹117850
गाजियाबाद₹157080₹144000₹117850
नोएडा₹157080₹144000₹117850
गुरुग्राम₹157080₹144000₹117850
चंडीगढ़₹157080₹144000₹117850
जयपुर₹157080₹144000₹117850
लुधियाना₹157080₹144000₹117850
गुवाहाटी₹156930₹143850₹117700
इंदौर₹156980₹143900₹117750
अहमदाबाद₹156980₹143900₹117750
सूरत₹156980₹143900₹117750
पुणे₹156930₹143850₹117700
नागपुर₹156930₹143850₹117700
नासिक₹156960₹143880₹117730
बैंगलोर₹156930₹143850₹117700
वडोदरा₹156980₹143900₹117750
भुवनेश्वर₹156930₹143850₹117700
कटक₹156930₹143850₹117700
रायपुर₹156930₹143850₹117700
हैदराबाद₹156930₹143850₹117700
केरल₹156930₹143850₹117700

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 3,200 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तेज गिरावट से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कमजोरी दिखी। हाजिर सोना 104 डॉलर यानी 2.24 प्रतिशत टूटकर 4,548.46 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में सोने की कीमत शुक्रवार को 2,880 रुपये घटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 2,880 रुपये या 1.78 प्रतिशत टूटकर 1,59,098 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,714 लॉट का कारोबार हुआ। यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोरी के अनुरूप रही, जहां न्यूयॉर्क में जून में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट के लिए कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 112.75 डॉलर या 2.41 प्रतिशत घटकर 4,572 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को कीमती धातुओं पर भारी बिकवाली का दबाव रहा। महंगाई को लेकर लगातार बढ़ती चिंताओें ने सख्त मौद्रिक नीति की जरूरत को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि इस नजरिए ने निवेशकों को डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल की ओर धकेला, जिससे सोने का आकर्षण कम हो गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों पर दबाव दिखा, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर सूचकांक के मजबूत होने के कारण सोने में तेज गिरावट आई। इससे सर्राफा बाजार की कारोबारी धारणा कमजोर हुई। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में पिछले कुछ सत्रों के दौरान देखी गई तेज बढ़त और ऊंचे स्तरों के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली भी की।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमॉन मार्केट्स डेस्क के अनुसंधान विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि मजबूत डॉलर और जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार की धारणा में उतार-चढ़ाव आया और इसी वजह से शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सरकार के गुरुवार को सोने पर 100 किलोग्राम की मात्रा सीमा के साथ अन्य पाबंदियां लगाने के निर्णय के बाद अतिरिक्त दबाव बना। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कम होने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article