बिजनेस

सोने का भाव आज का 11 सितंबर 2025: सोना-चांदी के रेट में गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। लेकिन आज गिरावट हुई है। इनकी कीमतों में बदलाव पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं। लेकिन आज गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 109097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 124499 रुपये प्रति किलो हो गई। एक दिन पहले बुधवार को अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर 113000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई थी। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शद्धता सुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट 109635 रुपये प्रति 10 ग्राम109223 रुपये प्रति 10 ग्राम109097 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 109196 रुपये प्रति 10 ग्राम108786 रुपये प्रति 10 ग्राम108660 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 100426 रुपये प्रति 10 ग्राम100048 रुपये प्रति 10 ग्राम99933 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 82226 रुपये प्रति 10 ग्राम81917 रुपये प्रति 10 ग्राम81823 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 64137 रुपये प्रति 10 ग्राम63896 रुपये प्रति 10 ग्राम63822 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 124594 रुपये प्रति किलोग्राम124267 रुपये प्रति किलोग्राम124499 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के दाम

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत बुधवार 250 रुपये बढ़कर 1,13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी, कमजोर डॉलर और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच सोना मजबूत हुआ है। हालांकि चांदी 300 रुपये टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई। इस साल अब तक, सोने की कीमत में 34,050 रुपये या 43.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर, 2024 को इसकी कीमत 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को सोना 5,080 रुपये की तेजी के साथ 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 250 रुपये बढ़कर 1,12,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई।

सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से से नीचे आ गईं, और बुधवार को 300 रुपये टूटकर 1,28,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गईं। पिछले सत्र में, चांदी 1,28,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,657.09 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रहा था। यह पीली धातु मंगलवार को 3,674.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के एक नए शिखर पर पहुंच गई थी।

क्यों बढ़े सोने के दाम

सोना अभी भी अपनी रिकॉर्ड ऊंचाइयों के करीब कारोबार कर रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अमेरिकी डॉलर का सूचकांक कमजोर होकर सात हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया है और साथ ही आने वाले महीनों में ब्याज दरों में बड़ी कटौती की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि सोना अभी भी रिकॉर्ड उच्चतम स्तर के पास कारोबार कर रहा है। इसे अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी से समर्थन मिल रहा है, जो सात हफ्तों के निचले स्तर पर गिर चुका है और आने वाले महीनों में दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों से भी इसे समर्थन मिल रहा है।

सोने का वायदा भाव

वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से फिसलकर 1.09 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे कारोबार कर रही थीं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संभावना को लेकर नए उत्साह के बीच विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से गिरकर 1.09 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गईं। एमसीएक्स पर, बुधवार को अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने के वायदा अनुबंध की कीमत 203 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,08,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जिसमें 17,442 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सबसे अधिक कारोबार वाला कीमती धातु अनुबंध मंगलवार को 1,09,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

इसी तरह, दिसंबर डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 249 रुपये या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,09,839 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 5,069 लॉट का कारोबार हुआ। मंगलवार को, सोने ने पहली बार 1.10 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार किया था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स सोना वायदा 3,679.02 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मंगलवार को यह बढ़कर 3,715.20 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था।

चांदी का वायदा भाव

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहा और यह 671 रुपये बढ़कर 1,25,132 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर डिलिवरी के लिए चांदी के अनुबंध का भाव 671 रुपये या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1,25,132 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जिसमें 17,714 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स चांदी वायदा 1.02 प्रतिशत बढ़कर 41.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को, वैश्विक बाजारों में चांदी 14 साल में पहली बार 42 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई थी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article