बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 जनवरी 2026: गिरकर संभला सोना, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर तेजी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price

नया साल पर सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 January 2026 : हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, हालांकि अब इस बढ़त पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह में 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,195 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,33,151 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम में बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,33,461 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,35,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव ने नए साल की शुरुआत मजबूती के साथ की और गुरुवार को 10 ग्राम के भाव बढ़ोतरी के साथ 1,35,566 रुपये पर पहुंच गया। बुधवार को यह 10 ग्राम के लिए 1,35,447 रुपये पर बंद हुआ था। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 133195 रुपये प्रति 10 ग्राम133151 रुपये प्रति 10 ग्राम133461 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 132662 रुपये प्रति 10 ग्राम132618 रुपये प्रति 10 ग्राम132927 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 122007 रुपये प्रति 10 ग्राम121966 रुपये प्रति 10 ग्राम122250 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 99896 रुपये प्रति 10 ग्राम99863 रुपये प्रति 10 ग्राम100096 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 77919 रुपये प्रति 10 ग्राम77893 रुपये प्रति 10 ग्राम78075 रुपये प्रति 10 ग्राम

भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹135210₹123950₹101440
मुंबई₹135060₹123800₹101290
कोलकाता₹135060₹123800₹101290
चेन्नई₹136140₹124400₹103750
पटना₹135110₹123850₹101340
लखनऊ₹135210₹123950₹101440
मेरठ₹135210₹123950₹101440
कानपुर₹135210₹123950₹101440
अयोध्या₹135210₹123950₹101440
गाजियाबाद₹135210₹123950₹101440
नोएडा₹135210₹123950₹101440
गुड़गांव₹135210₹123950₹101440
चंडीगढ़₹135210₹123950₹101440
जयपुर₹135210₹123950₹101440
अहमदाबाद₹135110₹123850₹101340
पुणे₹135060₹123800₹101290
लुधियाना₹135210₹123950₹101440
गुवाहाटी₹135060₹123800₹101290
इंदौर₹135110₹123850₹101340
बैंगलोर₹135060₹123800₹101290
भुवनेश्वर₹135060₹123800₹101290
केरल₹135060₹123800₹101290
रायपुर₹135060₹123800₹101290
हैदराबाद₹135060₹123800₹101290

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

साल के आखिरी कारोबारी दिन सोने कीमतों में नरमी आई। कमजोर वैश्विक रुख और मजबूत डॉलर को देखते हुए बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने के दाम टूटे। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 1,300 रुपये टूटकर 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रहा। मंगलवार को यह 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वर्ष के आखिरी कारोबारी सत्र में गिरावट के बावजूद, सोने की कीमतों ने वर्ष 2025 में मजबूत तेजी दर्ज की है। सोने का भाव एक जनवरी को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसमें कुल मिलाकर 73.45 प्रतिशत यानी 58,310 रुपये का फायदा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 30.59 डॉलर यानी 0.71 प्रतिशत टूटकर 4,308.30 डॉलर प्रति औंस रहा। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 45.95 डॉलर यानी 1.05 प्रतिशत घटकर 4,340.35 डॉलर प्रति औंस रही।

वायदा बाजार में सोना का भाव

कमजोर वैश्विक रुख तथा डॉलर के मजबूत होने के बीच उच्च स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली बढ़ने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोना की कीमतों में गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एकसीएक्स) में वर्ष 2025 के आखिरी दिन फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत 1,098 रुपये यानी 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,35,568 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि वर्ष 2025 के आखिरी दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई। गिरावट के बावजूद, सोने ने वर्ष 2025 में असाधारण लाभ दिया। यह चार दशकों से अधिक समय में मजबूत प्रदर्शन है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि वर्ष 2025 का आखिरी कारोबारी सत्र में, मुनाफावसूली की गतिविधियों के बीच सोने और चांदी में गिरावट आई और डॉलर में सुधार होने से भी कीमतों पर दबाव पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article