बिजनेस

Stocks Under Rs 100: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बड़ा अपडेट, सोमवार को रहेगा फोकस

stocks under rs 100: इराया लाइफस्पेसेस और विकास लाइफकेयर के बीच USD 34.827 मिलियन के निवेश विवाद ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी है। Vikas Lifecare ने आर्बिट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है, जबकि Eraaya ने कहा कि FCCB Issue की राशि मिलने में देरी के कारण भुगतान नहीं हो सका। दोनों कंपनियों ने दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज विनोद गोयल को मध्यस्थ नियुक्त किया है। निवेशक अब इस विवाद के नतीजे पर नजर बनाए हुए हैं।

Image

34.8 मिलियन डॉलर के विवाद में बड़ा मोड़!

इराया लाइफस्पेस (Eraaya Lifespaces) जो भारतीय स्टॉक मार्केट में एक मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक बन चुका है, एक कानूनी विवाद में फंस गया है। Vikas Lifecare ने Eraaya के खिलाफ USD 34.827 मिलियन की अदायगी न करने को लेकर आर्बिट्रेशन क्लॉज लागू कर दिया है।

विकास लाइफकेयर (Vikas Lifecare) ने बीएसई को दी गई फाइलिंग में दावा किया कि उन्होंने Ebix Inc. के अधिग्रहण के लिए Eraaya की अगुवाई वाले कंसोर्टियम में यह राशि निवेश की थी।

Eraaya Lifespaces ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि, Ebix Inc. का अधिग्रहण 30 अगस्त 2024 को सफलतापूर्वक पूरा हुआ। Vikas Lifecare को भुगतान FCCB Issue की प्रक्रिया में देरी के कारण नहीं हो सका।

FCCB Issue से मिलने वाली USD 40 मिलियन की राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। Eraaya ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने इस विवाद को हल करने के लिए न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज विनोद गोयल को एकमात्र मध्यस्थ के रूप में स्वीकार कर लिया है।

स्टॉक मार्केट पर असर

शुक्रवार को Eraaya के शेयर पर बिकवाली का दबाव दिखा। सोमवार को जब बाजार खुलेगा, तब निवेशकों की नजर इस विवाद पर टिकी रहेगी। अगर मामला लंबा खिंचता है, तो Eraaya के शेयर में और गिरावट देखी जा सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article