बिजनेस

SIP Calculator: 15×15×15 SIP फॉर्मूला जानें और आसानी से ₹1 करोड़ जमा करें

SIP Calculator: सिप लंबी अवधि में छोटी रकम से बड़ा फंड बनाने का एक बेस्ट तरीका है। हालांकि, निवेश के साथ महंगाई को नजरअंदाज नहीं करें। ये जरूर देखें कि 15 साल बाद 1 करोड़ की वैल्यू कितनी होगी?

Image

SIP से करोड़पति बनने का मंत्र समझें

SIP Calculator: एक आम नौकरीपेशा को अपने बच्चों की शादी और रिटायरमेंट की सबसे अधिक चिंता होती है। इसके लिए वह पूरी उम्र बचत कर निवेश करता है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट या बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए बड़ा फंड जमा करना चाहते हैं तो SIP एक बेस्ट तरीका है। आप हर महीने बचत कर लंबी अवधि में SIP से बड़ा फंड बना सकते हैं। आज हम आपको सिप का 15×15×15 फॉर्मूला बता रहे हैं। इसके जरिये आप आसानी से 1 करोड़ जमा कर सकते हैंं आइए जानते हैं कि यह रूल कैसे काम करता है।

क्या है सिप का 15×15×15 फॉर्मूला?

सिप का 15×15×15 फॉर्मूला बहुत ही आसान है। इस फॉमूले के तहत आपको हर महीने 15,000 रुपये इन्वेस्ट, अगले 15 साल तक करना होगा। इस पर अगर 15 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है तो आप करीब 1 करोड़ रुपये जमा कर लेंगे।

महंगाई के असर को नजरअंदाज नहीं करें

आप 15 साल के लिए निवेश करते हैं। आप अनुशासित रहते हैं। आप सच में 1 करोड़ रुपये जमा कर लेते हैं। लेकिअ अब आता है मुश्किल सवाल, महंगाई के असर के चलते 15 साल बाद उस 1 करोड़ रुपये की कीमत क्या होगी? औसतन 6 प्रतिशत महंगाई दर पर, पैसे की खरीदने की शक्ति समय के साथ काफी कम हो जाती है। 15 साल बाद 1 करोड़ रुपये की कीमत आज के हिसाब से सिर्फ़ लगभग 42 लाख रुपये होगी। यही आपके कॉर्पस की असली कीमत है। अगर आप अपने वित्तीय गोल को महंगाई के हिसाब से एडजस्ट नहीं करते हैं, तो हो सकता है कि आप अपना लक्ष्य हासिल कर लें और फिर भी आपको जितनी जरूरत है, उससे कम रह जाएं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article