Silver Crash Explained: औंधे मुंह गिरे दाम, 24 घंटे में 1 लाख सस्ती हुई चांदी, गिरावट के ये 5 कारण?

महज 24 घंटे के भीतर चांदी के दाम में करीब 1 लाख की गिरावट आ चुकी है। गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी का भाव 4.20 लाख प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार को 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ MCX पर चांदी के फ्यूचर कॉन्ट्रॅक्ट्स का भाव 3.39 लाख प्रति किलो हो गया है।

Why Silver Price Crash Today: शुक्रवार को चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंट्रा डे कारोबार में ही चांदी का भाव 50,076 रुपये तक घट गया है। शुक्रवार को MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाले सिल्वर के फ्यूचर कॉन्ट्रॅक्ट्स का कारोबार 383,898 रुपये प्रति किलो पर शुरू हुआ। कारोबार की शुरुआत में चांदी में हल्की रिकवरी देखने को मिली और भाव 389,986 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद दोपहर बार अचानक भारी बिकवाली शुरू हुई और भाव करीब 15% गिरावट के साथ 339,910 रुपये प्रति किलो तक गिर गए। कमोडिटी मार्केट के साथ गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में भी भारी गिरावट आई है।

Silver Price Crash

चांदी में भारी गिरावट

24 घंटे में आई तबाही

गुरुवार को MCX पर 5 मार्च के सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4.20 लाख रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया था। इस तरह महज 24 घंटे के भीतर सिल्वर के दाम में 1 लाख रुपये के करीब गिरावट आ चुकी है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय बाजार के बंद होने के बाद Comex पर चांदी के फ्यूचर में 12% के करीब गिरावट देखने को मिली थी।

End of Feed