बिजनेस

Share Market Today : Sensex 135, Nifty 4 अंक लुढ़ककर बंद, क्यों मची बाजार में उठा-पटक?

शेयर बाजार में आज ओपनिंग सेशन में चौतरफा तेजी रही। लेकिन, दिन के अंत में Sensex और Nifty लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, मार्केट ब्रेड्थ मजबूत है, जो बाजार में व्यापक खरीदारी को दिखाती है।

Image

शेयर बाजार में तेजी का माहौल

Share Market Today 21-May-2026 : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को मिलाजुला रहा। जहां मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती रही, वहीं बेंचमार्क इंडेक्स सेंसक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, कारोबार की शुरुआत के वक्त बाजार में चौतरफा तेजी थी और Sensex 600 और Nifty 180 अंक तक उछल गया था। हालांकि, Sensex की वीकली एक्सपायरी के चलते इंडेक्स अपने मैक्स पेन पॉइंट के पास बंद हुआ।

कैसी रही ओपनिंग?

घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच शानदार शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में NIFTY 171 अंक यानी 0.72% की तेजी के साथ 23,830 पर खुला। वहीं SENSEX 414 अंक चढ़कर 75,732 के स्तर पर खुला। इसके बाद निफ्टी ने करीब 180 अंक की तेजी के साथ 23,859.90 का स्तर छुआ। वहीं, सेंसेक्स इस दौरान करीब 600 अंक की तेजी के साथ 75,945.79 अंक तक उछल गया। लेकिन, दिन के अंत में सेंसेक्स 135.03 अंक नीचे 75,183.36 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 4.30 अंक नीचे 23,654 .70 अंक पर बंद हुआ।

मार्केट ब्रेड्थ मजबूत

आज NSE में 3,381 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,910 में खरीदारी हुई, जबकि 1,374 स्टॉक्स में बिकवाली हावी रही। इसी तरह BSE में 4,362 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई और 2,414 में खरीदारी देखने को मिली व 1,759 में बिकवाली हावी रही। मार्केट ब्रेड्थ की मजबूती का असर यह रहा कि भले ही सेंसेक्स और निफ्टी जैसे बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। लेकिन, मार्केट में ओवरऑल खरीदारी हावी रही, जिसकी वजह से मार्केट कैप में करीब 1.57 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

किन वजहों से आई बाजार में तेजी?

कमोडिटी बाजार में आज Brent Crude 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। वहीं, डॉलर इंडेक्स लगभग स्थिर रहा जबकि रुपया 40 पैसे की मजबूती के साथ 96.26 प्रति डॉलर के आसपास पहुंच गया है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म होने की उम्मीद बढ़ती दिख रही है। ये वे बड़े फैक्टर हैं, जो आज वैश्विक बाजारों के साथ भारतीय बाजार को दिशा दे रहे हैं।

क्यों लुढ़क गया बाजार?

आज बाजार लुढ़का यह कहना सही नहीं होगा। क्योंकि, बाजार को कुल मार्केट कैप बढ़ा है। हांलाकि, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स, निफ्टी के साथ कुछ बड़े इंडेक्सों सपाट से नेगेटिव जोन में बंद हुए। सेंसेक्स निफ्टी के लाल निशान में लगभग सपाट स्तरों पर बंद होने के पीछे की बड़ी वजह आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी रही। इसके अलावा यह खबर भी सामने आई कि RBI आने वाले दिनों में ब्याज दर बढ़ाने पर विचार कर रहा है।

सेक्टोरल मार्केट रियल्टी में तेजी

गुरुवार को सेक्टोरल और ब्रॉड मार्केट में चौतरफा तेजी देखनो को मिली है। बैंकिंग, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी मजबूती में हैं। मसलन, NIFTY MIDCAP 100 में 0.63% की तेजी है। NIFTY SMALLCAP 100 में 0.70% और NIFTY MICROCAP 250 में 1.14% की तेजी देखने को मिली है। वहीं, सेक्टोरल फ्रंट पर रियल्टी और सीमेंट शेयरों में जबरदस्त तेजी है। NIFTY REALTY करीब 1.14% उछल गया है। NIFTY CEMENT में 1.17% की तेजी है। NIFTY METAL और NIFTY PSU BANK में भी करीब 1 फीसदी की तेजी है।

इंडिया VIX में गिरावट से बढ़ा भरोसा

मार्केट की घबराहट मापने वाला India VIX करीब 3% टूटकर 17.89 पर आ गया। VIX में गिरावट को बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत माना जाता है। ग्लोबल बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेत, गिरता VIX और मिड-स्मॉलकैप में खरीदारी यह संकेत दे रही है कि फिलहाल बाजार का ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। अगर विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है तो निफ्टी जल्द 24,000 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article