बिजनेस

Share Market Closing: उतार-चढ़ाव भरे दिन के बाद टूटा बाजार, सेंसेक्स 140 अंक फिसला, निफ्टी 25,500 के नीचे बंद

Share Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली हावी रही, जिससे बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 95 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,500 के नीचे फिसल गया। आइए आपको दिन भर के बाजार का पूरा हाल कैसा रहा?

Image

Share Market

सुबह शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही लाल निशान में खुले। माहौल पूरी तरह नेगेटिव था, लेकिन दोपहर तक बाजार ने शानदार रिकवरी दिखाई। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी से संभले। हालांकि, दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर फिर से बाजार में तेज गिरावट आई, लेकिन सिर्फ 10 मिनट बाद ही एक बार फिर खरीदारी लौटने से रिकवरी देखी गई। भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली हावी रही, जिससे बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 95 अंक गिरकर 83,215 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,500 के नीचे फिसल गया।

शुरूआती बाजार कैसा था

ग्लोबल मार्केट में टेक और एआई शेयरों में भारी बिकवाली के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी छाई हुई है, वहीं अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को आई गिरावट ने निवेशकों का मनोबल कमजोर किया है। एशियाई बाजारों में शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट की गिरावट का असर साफ दिखा। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.56%, टॉपिक्स इंडेक्स 0.5%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.46%, और कोस्डैक 0.92% नीचे आया। वहीं, हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स में भी कमजोर शुरुआत के संकेत हैं।

गिफ्ट निफ्टी सुबह 25,498 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 129 अंक नीचे है। यह भारतीय बाजार में गैप-डाउन ओपनिंग का संकेत देता है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 148 अंक गिरकर 83,311 पर, जबकि निफ्टी 87.95 अंक फिसलकर 25,509 पर बंद हुआ।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स 397 अंक (0.84%) गिरकर 46,913 पर, S&P 500 75 अंक (1.12%) गिरकर 6,720 पर, और नैस्डैक 445 अंक (1.90%) गिरकर 23,054 पर बंद हुआ।

टेक शेयरों में भारी गिरावट

  • NVIDIA 3.65% टूटा
  • AMD 7.27% गिरा
  • Amazon 2.86% फिसला
  • Microsoft 1.98% गिरा
  • Tesla 3.54% नीचे आया
  • DoorDash के शेयर 17.5%
  • ELF Beauty के शेयर 35% तक टूट गए।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article