Share Market News Today, 29 Sept 2022: गुरुवार को ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत मिले और एशियाई बाजारों की अच्छी शुरुआत हुई। रेपो रेट पर आरबीआई के फैसले और महंगाई एवं भारत की ग्रोथ रेट पर केंद्रीय बैंक के अनुमान की घोषणाओं से एक दिन पहले शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 498.42 अंक (0.88 फीसदी) ऊपर 57096.70 के स्तर पर खुला। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 145.40 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 17004 के स्तर पर खुला।
Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों से उछला शेयर बाजार
इससे पहले प्री ओपन के दौरान सुबह 9:03 बजे सेंसेक्स 147.87 अंक या 0.26 फीसदी ऊपर 56746.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी 75.40 अंक (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 16934.00 के स्तर पर था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट पर अपनी घोषणा 30 सितंबर को करेगा, जिससे शेयर बाजार प्रभावित होगा।
#KharaSauda में दिग्गज एक्सपर्ट्स के साथ बनाइए बाजार की पक्की रणनीति, साथ ही देखिए शेयर बाजार का शुरुआती एक्शन और… t.co/lkKdQ7dK8y
— ANI (@ANI) Sep 29, 2022
शुरुआती कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,70,84,736.20 करोड़ रुपये हो गया। खबर लिखने के समय तक सेक्टोरल फ्रंट पर सभी सेक्टर्स बढ़त पर थे। सबसे ज्यादा तेजी मीडिया और मेटल के शेयरों में देखी जा रही है। इनके अलावा पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विस, आईटी, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी भी बढ़त पर थे।
ग्लोबल मार्केट का ऐसा है हाल -
#GlobalMarkets | ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेतबुधवार को हरे निशान में बंद अमेरिकी बाजार, #DowJones 550 अंक और… t.co/OUGVr9fNzw
— ANI (@ANI) Sep 29, 2022
इस दौरान टीसीएस और एशियन पेंट्स के अलावा सभी दिग्गज कंपनियों के शेयर बढ़त पर थे। टाटा स्टील, आईटीसी, एनटीपीसी, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाइटन और मारुति के शेयर बढ़त पर थे।
