Share Market News Today, 21 Dec 2022: बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जबर्दस्त गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर करीब 2:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 666.71 अंक यानी 1.08 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ 61,035.58 फीसदी पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 195.15 अंक (1.06 फीसदी) फिसलकर 18,190.15 पर पहुंच गया था। जबकि आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,84,42,042.98 करोड़ रुपये हो गया।
शुरुआती कारोबार में बढ़ा थी सेंसेक्स- निफ्टी
आईटी शेयरों में लिवाली के बीच आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त थी। BSE का 30 शेयरों वाला सूचकांक 304.17 अंक की तेजी के साथ 62,006.46 अंक पर था। NSE निफ्टी 88.05 अंक बढ़कर 18,473.35 अंक पर था।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
बीएसई पर लिस्टेड प्रमुख कंपनियों में सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के अलावा सभी कंपनियों में गिरावट आई। इनमें वेप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, एल एंड टी, एम एंड एम, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, रिलायंस, आईटीसी, एनटीपीसी, टाटा स्टील, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, अल्ट्रा टेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।
ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत
मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का डाउ जोंस (Dow Jones) 0.28 फीसदी बढ़ा। नैस्डैक (Nasdaq) करीब 0.01 फीसदी चढ़ा और S&P 500 में 0.10 फीसदी की तेजी आई। FTSE 100 में 0.13 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला एक्शन देखने को मिला। DAX और CAC 40 में क्रमश: 0.42 फीसदी और 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
