बिजनेस

Share Market Today, 20 Dec 2022: मंगलवार को शेयर बाजार में 'अमंगल', सभी सेक्टर्स हो गए धड़ाम

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 20, 2022, 09:57 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 20 December 2022: पिछले सत्र में बैंकिंग, तेल और एफएमसीजी शेयरों में जोरदार लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार में दो दिन के अंतराल के बाद तेजी लौटी थी। आज दोबार सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई।

Image

Share Market Today: मंगलवार को शेयर बाजार में 'अमंगल'

Photo : BCCL

Share Market News Today, 20 Dec 2022: ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार भारी गिरावट पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स की शुरुआत 301.64 अंक गिरकर 61504.55 पर हुई। निफ्टी 91.10 अंक नीचे 18329.40 के स्तर पर खुला। इस दौरान 1126 शेयरों में तेजी आई, 850 शेयरों में गिरावट आई और 120 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके बाद बाजार में गिरावट और भी बढ़ गई। BSE का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सिबह करीब 9.36 बजे 606.31 अंक (0.98 फीसदी) फिसलकर 61199.88 पर पहुंच गया था। वहीं NSE निफ्टी 175.90 अंक नीचे 18244.55 पर पहुंच गया था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को 538.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2,85,44,475.71 करोड़ रुपये हो गया।

कैसे रहे ग्लोबल बाजार?

अमेरिकी शेयर बाजारों में चौथे दिन दबाव रहा। डाउ जोंस (Dow Jones) 163 अंक यानी करीब 0.63 फीसदी लुढ़का। नैस्डैक (Nasdaq) में 159 अंक यानी 1.49 फीसदी की गिरावट आई। वहीं S & P 500 में 0.90 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके उलट यूरोपीय बाजारों में तेजी देखने को मिली है। एफटीएसई 100 0.40 फीसदी बढ़ा, डीएएक्स 0.36 फीसदी उछला और सीएसी 40 में 0.32 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

ऐसा रहा प्रमुख शेयरों का हाल -

sensex

sensex

(स्रोत: BSE)

सभी सेक्टर्स में गिरावट

सेक्टोरल फ्रंट पर देखें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल और रियल्टी में देखने को मिली है। इनके अलावा बैंक, फाइनेंस सर्विस, फार्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक भी लाल निशान पर हैं।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article