Share Bazar Today: आज शेयर बाजार (Share Market) के लिए कारोबारी हफ्ते का तीसरा कारोबारी दिन है। आज शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत होने की संभावना है। ग्लोबल मार्केट (Global Market) में हर तरफ गिरावट दिख रही है।
हालांकि सुबह के समय SGX निफ्टी 30.5 या 0.17% की मजबूती के साथ 18,341.5 पर है। एशियाई बाजारों में निक्केई (Nikkei) करीब 129.5 अंकों की कमजोरी के साथ 29,113.33 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 38 अंक नीचे फिसल कर 3,319.54 पर है। साउथ कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 2.16 अंक नीचे 2,507.90 पर है।
अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट
अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट पर नजर डालें तो अमेरिकी बाजार (US Market) भी गिरावट के साथ बंद हुआ। यूएस मार्केट में Dow Jones Industrial 56.88 अंक, जबकि Nasdaq Composite 77 अंक और S&P 100 करीब 10 अंक नीचे गिरा।
यूरोपीय बाजार भी कल कमजोरी के साथ बंद हुए। फ्रांस का CAC 40 0.7 फीसदी, ब्रिटेन का FTSE 100 0.3 फीसदी और जर्मनी का DAX 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
क्रूड ऑयल, डॉलर और गोल्ड
- कच्चे तेल की कीमतें मंगलवार को बढ़ कर बंद हुईं, जिनमें उससे पिछले दिन 2% से अधिक की गिरावट आई थी
- डॉलर इंडेक्स फ्यूचर्स में 0.07 प्रतिशत बढ़कर 101.45 पर रहा, जबकि एक डॉलर की कीमत 82.07 रुपये के करीब रही
- सोने में मंगलवार को तेजी आई, क्योंकि निवेशक ब्याज दरों पर और अधिक क्लियरिटी का इंतजार कर रहे हैं
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक FII ने 1,942.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जबकि DII ने 9 मई को 404.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
कौन से शेयर रहेंगे फोकस में
- डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) : मार्च तिमाही में दवा निर्माता का मुनाफे 24 फीसदी की बढ़त 1,093.6 करोड़ रुपये रहा।
- नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies): डायवर्सिफाइड गेमिंग और स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म ने 9.4 करोड़ रुपये का मुनाफा, जिसमें 92% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई।
- अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) : मार्च तिमाही में 277 फीसदी की ग्रोथ के साथ कंपनी ने 427.4 करोड़ का मुनाफा कमाया।
इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
- लार्सन एंड टुब्रो
- डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज
- बॉश
- एस्कॉर्ट्स कुबोटा
- गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स
- बीएएसएफ इंडिया
- सेरा सेनेटरीवेयर
- चंबल ब्रेवरीज एंड डिस्टिलरीज
- गुजरात गैस
डिस्क्लेमर : यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
