बिजनेस

Share Market Today, 09 Jan 2022: बाजार के खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में आया जोरदार उछाल, निवेशक मालामाल

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 9, 2023, 10:23 AM IST

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 09 January 2022: पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 या 1.55 फीसदी के नुकसान में रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.85 अंक या 1.36 फीसदी टूटा था।

Image

Share Market Today: बाजार के खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में आया जोरदार उछाल, निवेशक मालामाल

Photo : BCCL

Share Market News Today, 09 Jan 2022: वैश्विक शेयर मार्केट के सकारात्मक रुख के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार मजबूत रुख के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 367.92 अंक की बढ़त के साथ 60,268.29 अंक पर था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.4 अंक की बढ़त के साथ 17,978.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद सुबह 10:06 बजे सेंसेक्स 700.67 अंक (1.17 फीसदी) की तेजी के साथ 60.601.04 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान निफ्टी 212.15 अंक ऊपर 18071.60 के स्तर पर था।

हरे निशान पर सभी सेक्टर्स

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में था। पिछले कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 452.90 अंक या 0.75 फीसदी के नुकसान के साथ 59,900.37 पर बंद हुआ था। निफ्टी 132.70 अंक या 0.74 फीसदी गिरकर 17,859.45 पर बंद हुआ था। खबर लिखने के समय तक सभी सेक्टर्स बढ़त पर थे। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी आईटी में देखने को मिली। यह दो फीसदी से भी ज्यादा उछल गया।

इस हफ्ते इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा

इस हफ्ते मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन (IIP) के आंकड़ों से घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेक्टर की कंपनियों के तिमाही नतीजे भी जारी होने हैं, जो बाजार को दिशा देंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैश्विक रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार- चढ़ाव, ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम और विदेशी कोषों का रुख भी बाजार के लिए अहम रहेगा।

बीएसई पर लिस्टेड दिग्गज कंपनियों के शेयर की बात करें, तो इस दौरान टाइटन के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर थे। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,83,16,163.41 करोड़ रुपये हो गया।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article