Share Market News Today, 06 Jan 2022: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त थी, लेकिन कारोबार के समय यह गिरावट बढ़ गई। दोपहर 1:31 बजे 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 606.42 अंक यानी 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 59,746.85 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 176.85 अंक यानी 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 17,815.30 अंक पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 304.18 अंक (0.50 फीसदी) की गिरावट के साथ 60,353.27 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.80 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,992.15 पर बंद हुआ था।
खबर लिखने के समय ऐसा था दिग्गज शेयरों का हाल -

sensex
(स्रोत: BSE)
सभी सेक्टर्स धड़ाम
सभी सेक्टर्स लाल निशान पर हैं। इनमें निफ्टी, बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।
ग्लोबल बाजार की बात करें, तो अमेरिकी मार्केट डाउ जोंस में 1.02 फीसदी गिरावट आई है। एस एंड पी 500 में 1.16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। नैस्डैक में 1.47 फीसदी की गिरावट आई। वहीं एफटीएसई 100 में 0.64 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। डीएएक्स और सीएसी 40 में क्रमश: 0.38 फीसदी और 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
