बिजनेस

Share Market Today: शेयर बाजार लाल निशान पर हुआ बंद, सेंसेक्स 312 तो निफ्टी 42 अंक गिरा

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 78,271 और निफ्टी 42 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,696 पर था। ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स पर दबाव देखा गया। सेंसेक्स पैक में अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे।

Image

शेयर बाजार लाल निशान पर हुआ बंद

Photo : iStock

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में नुकसान के साथ बंद हुआ। बाजार के मुख्य सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 78,271 और निफ्टी 42 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,696 पर था। मुख्य सूचकांकों में गिरावट के बाद भी व्यापक बाजार में रुझान तेजी का था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,556 शेयर हरे निशान में, 1,413 शेयर लाल निशान में और 136 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। लार्जकैप के विपरीत मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 367 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 54,180 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 310 अंक या 1.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,108 पर बंद हुआ।

निफ्टी और सेंसेक्स का हाल

निफ्टी में आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रा इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं। ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स पर दबाव देखा गया। सेंसेक्स पैक में अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, टाइटन, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, एसबीआई, आईटीसी, जोमैटो, एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे।

आज पूरे दिन का हाल

पीएल कैपिटल- प्रभुदास लीलाधर के एडवाइजरी प्रमुख, विक्रम कसात ने कहा कि टैरिफ से जुड़ी हुई खबरें कम आने के कारण निवेशकों का फोकस अब दोबारा से कंपनियों की आय की तरफ शिफ्ट हो गया है। इसके कारण बड़ी संख्या में सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। आगे कहा कि बेहतर आय आउटलुक के कारण ओएनजीसी और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के नेतृत्व में ऊर्जा शेयरों में बढ़त ने गिरावट को कम करने में मदद की। एफएमसीजी, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। हालांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.44 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुला था। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 15 अंक की मामूली तेजी के साथ 78,609 और निफ्टी 37 अंक की बढ़त के साथ 23,777 पर था।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article