बिजनेस

Share Market Today : Sensex 232 और Nifty 65 अंक चढ़कर बंद, IT Stocks फिसले

आज भारतीय बाजार वैश्विक बाजारों के साथ कदमताल करता दिख रहा है। दिन के आखिर में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 232 और निफ्टी 65 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं, IT स्टॉक्स में बिकवाली हावी रही।

Image

शेयर बाजार में हल्की तेजी का रुख

Share Market Today 22-May-2026 : भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। खासतौर पर बेंचमार्क इंडेक्स Sensex Nifty में भारी वोलैटिलिटी दिखी। हालांकि, दिन के आखिर में दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। Sensex जहां 232 अंक तेजी के साथ 75,415.35 अंक पर बंद हुआ। वहीं, NIfty 23,719 अंक पर बंद हुआ।

मार्केट ब्रेड्थ के लिहाज से देखें, तो शेयर मार्केट का अंडरटोन अब मजबूत रिकवरी में है। हालांकि, खरीदारी में निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। खासतौर पर शॉर्ट टर्म हाई से मुनाफावसूली हो रही है। इस पैटर्न का असर आज IT, FMCG और Pharma स्टॉक्स पर दिखा। इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में इन सेक्टर में जोरदार रैली दिखी। लेकिन, सप्ताह के आखिर में इन सेक्टर में मुनाफावसूली देखने को मिली।

ब्रॉड मार्केट में भी तेजी

पिछले तीन दिन से शेयर बाजार में ब्रॉड मार्केट में मजबूती बनी हुई है। आज भी बेंचमार्क से ज्यादा एक्शन ब्रॉड मार्केट में दिख रहा है। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मिला-जुला कारोबार कर रहे हैं। लेकिन, निवेशक चुनिंदा सेक्टरों के स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं, जिससे ओवरऑल ब्रेड्थ मजबूत बनी हुई है।

सेक्टोरल मार्केट में चौतरफा तेजी

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो Auto, Metal, PSU Bank और Cement स्टॉक्स में बड़ी खरीदारी दिख रही है। हालांकि, पिछले पूरे करीब एक सप्ताह के दौरान IT, Realty, Media और Healthcare में आई तेजी के बाद अब मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

Vix दे रहा सतर्कता के संकेत

बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों का मूड भांपने वाला India VIX दिन की शुरुआत में 2.5 फीसदी की तेजी के साथ 19 तक चला गया। हालांकि, दिन के आखिर में विक्स 17.82 पर ही बंद हो गया है। इसका मतलब है कि निवेशकों के बीच अभी भी सतर्कता बनी हुई है। हालांकि, बाजार का मूड पॉजिटिव बना हुआ है। अगर विदेशी निवेशकों की खरीदारी जारी रहती है और ग्लोबल संकेत मजबूत बने रहते हैं, तो Nifty आने वाले सत्रों में नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ सकता है। फिलहाल निवेशकों की नजर बैंकिंग, फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर पर बनी हुई है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article