Share Market Today: भारतीय बेंचमार्क सूचकांक बुधवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, एफएमसीजी,मेटल और रियल्टी सभी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है। सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 101.51 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के बाद 84,375.43 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 49.65 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के बाद 25,984.80 स्तर पर बना हुआ था।
ब्रॉड मार्केट का प्रदर्शन
सुबह के कारोबार में निफ्टी बैंक 56.10 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,570.30 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 69.95 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के बाद 60,665.95 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43.55 अंक या 0.25 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,407.65 स्तर पर था।
सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स
इस बीच सेंसेक्स पैक में टाइटन, एमएंडएम, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एनटीपीसी, सनफार्मा, रिलायंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे। वहीं, इटरनल, ट्रेंट, बीईएल, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे।
ग्लोबल मार्केट का प्रदर्शन
खबर लिखे जाने के दौरान एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जकार्ता, सोल, चीन, जापान और हांग कांग सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार का प्रदर्शन आखिरी कारोबारी सत्र में मिला-जुला रहा। डाउ जोंस 0.10 प्रतिशत या 52.27 अंक की तेजी के बाद 50,188.14 स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.33 प्रतिशत या 23.01 अंक के नुकसान के बाद 6,941.81 स्तर और नैस्डेक 0.59 प्रतिशत या 136.20 अंक के नुकसान के बाद 23,102.47 पर बंद हुआ।
बीते दिन शेयर बाजार का प्रदर्शन
बीते दिन मंगलवार को शेयर बाजार में बुल्स का पलड़ा भारी रहा। लगातार तीसरे दिन मार्केट ब्रेड्थ और एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो खरीदारों के पक्ष में रहा। बीते दिन ब्रॉड मार्केट में भी व्यापक खरीदारी देखने को मिली और मिडकैप शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। इसके अलावा सेक्टरल मार्केट में भी ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में रहे। SENSEX मंगलवार को 84,210 स्तर पर खुला। इसके बाद 84,063.47 के इंट्रा डे लो और 84,482.95 के इंट्रा डे हाई के बीच रेंज बाउंड कारोबार करते हुए सोमवार के क्लोजिंग लेवल 84,065.75 की तुलना में 0.25% की तेजी के साथ 208.17 अंक बढ़कर 84,273.92 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 25,922.65 स्तर पर खुला। इसके बाद 25,870.45 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरने के बाद 25,989.45 अंक इंट्रा डे हाई को छुआ। कारोबारी दिन के आखिर में निफ्टी 0.26% तेजी के साथ 67.85 अंक बढ़कर 25,935.15 अंक पर बंद हुआ।
