बिजनेस

Share Market Holidays in March 2024: मार्च में कौन-कौन से दिन शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, देखें फुल लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 25, 2024, 04:49 PM IST

Stock Market Holidays in March 2024: ट्रेडिंग हॉलिडेज पर इक्विटी सेक्टर, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होती है। शनिवार और रविवार के अलावा मार्च महीने में शेयर बाजारों में सबसे पहली छुट्टी 8 मार्च को होगी।

Image

Share Market Holidays in March 2024: मार्च में कौन-कौन से दिन शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, देखें फुल लिस्ट

Stock Market Holidays in March 2024: मार्च शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने में शनिवार और रविवार के अलावा और 3 दिन शेयर बाजार BSE (Bombay Stock Exchange) और NSE (National Stock Exchange) बंद रहेंगे। पब्लिक हॉलिडेज पर, कैपिटल मार्केट और फ्यूचर व ऑप्शंस सेगमेंट में भी कारोबार नहीं होता है। ट्रेडिंग हॉलिडेज पर इक्विटी सेक्टर, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होती है। शनिवार और रविवार के अलावा मार्च महीने में शेयर बाजारों में सबसे पहली छुट्टी 8 मार्च को होगी। इस दिन महाशिवरात्रि है। इसके बाद 25 मार्च को होली के चलते शेयर मार्केट बंद रहेंगे। फिर स्टॉक मार्केट 29 मार्च को गुड फ्राइडे के दिन बंद रहेंगे।

शनिवार, 2 मार्च को खुला रहेगा NSE

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) 2 मार्च को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहा है। इस दौरान एक दिन के लिए NSE का पूरा कारोबार डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच होगा। इस कदम का उद्देश्य किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते प्राइमरी साइट क्रैश हो जाने की स्थिति में भी ट्रेडिंग को जारी रखने का इंतजाम करना है। NSE ने 2 मार्च के सेशन को लेकर कहा कि ट्रेडिंग सेशन इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव दोनों सेगमेंट में होगा। यह सेशन दो चरणों में रहेगा। इस बारे में डिटेल में पढ़ें... शनिवार, 2 मार्च को भी खुला रहेगा NSE, स्पेशल सेशन में कर सकेंगे ट्रेडिंग

मार्च में कितने शनिवार और रविवार

  1. 2 मार्च: शनिवार
  2. 3 मार्च: रविवार
  3. 9 मार्च: शनिवार
  4. 10 मार्च: रविवार
  5. 16 मार्च: शनिवार
  6. 17 मार्च: रविवार
  7. 23 मार्च: शनिवार
  8. 24 मार्च: रविवार
  9. 30 मार्च: शनिवार
  10. 31 मार्च: रविवार

मार्च में कुल मिलाकर 5 रविवार और 5 शनिवार हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article