बिजनेस

Share Market Top Looser: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव, ये हैं सबसे ज्यादा गिरने वाले टॉप शेयर्स

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 21, 2023, 12:42 PM IST

Share Market Top Looser: दोपहर 12 बजे मार्केट में रिकवरी देखने को मिली। हम यहां आपको NSE पर टॉप गिरावट वाले पांच शेयर के बारे में बता रहे हैं।

Image

शेयर बाजार

Photo : iStock

Share Market Top Looser: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (21 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। यह इस हफ्ते का लगातार दूसरा दिन है जब मार्केट फिसला। आज सेंसेक्स 414 अंक की गिरावट के साथ 69,920 के स्तर पर ओपन हुआ। वहीं निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही। यह 21,033 के स्तर पर खुला। हॉलांकि दोपहर 12 बजे मार्केट में रिकवरी देखने को मिली। हम यहां आपको NSE पर टॉप गिरावट वाले पांच शेयर के बारे में बता रहे हैं।

1. एक्सिस बैंक (Axis Bank)

निफ्टी 50 के बैंकिंग सेक्टर के शेयर एक्सिस बैंक में आज 2.49 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आज यह 1,103.90 रुपये पर खुला और इसने 12 बजे तक 1,077.20 रुपये का निचला स्तर बनाया।

2. बजाज ऑटो (Bajaj)

निफ्टी 50 के बजाज ऑटो स्टॉक में 1.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आज इसका शेयर 6,333.20 पर खुला और इसने 12 बजे तक 6,232 रुपये का निचला स्तर बनाया।

Share Market Top Looser

शेयर बाजार मार्केट

3. एसबीआई लाइफ (SBI Life)

एसबीआई लाइफ (SBI Life) स्टॉक में 1.30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आज इसका शेयर 1,401.50 पर खुला और इसने 12 बजे तक 1,379 रुपये का निचला स्तर बनाया।

4. महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra)

महिंद्रा एंड महिंद्रा स्टॉक में 0.81 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आज इसका शेयर 1,635 पर खुला और इसने 12 बजे तक 1,620.40 रुपये का निचला स्तर बनाया।

5.इंडसइंड बैंक (Indusind Bank)

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 0.70 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आज इसका शेयर 996 पर खुला और इसने 12 बजे तक 1,527 रुपये का निचला स्तर बनाया।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article