बिजनेस

Share Market Crash: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी 23300 के नीचे खुला

शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 708.23 अंक गिरकर 74,194.36 के स्तर पर आ गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 239.70 अंक लुढ़ककर 23,238.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Image

खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार! सेंसेक्स 700 अंक गिरा, निफ्टी 23300 के नीचे खुला

आज कमजोर वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया है। सेंसेक्स 708.23 अंक यानी 0.95% की भारी गिरावट के साथ 74,194.36 के स्तर पर आ गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 239.70 अंक लुढ़ककर 23,238.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बाजार के सभी बड़े सेक्टर लाल निशान में नजर आ रहे हैं, जिसका असर चौतरफा बिकवाली के रूप में दिखाई दे रहा है।

सेक्टर की बात करें तो निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 1.69% की जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो 0.78% फिसलकर 27,326.85 के स्तर पर और निफ्टी आईटी 0.75% की गिरावट के साथ 28,672.85 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी में 0.61% और बैंकिंग सेक्टर से जुड़ा निफ्टी बैंक 0.84% कमजोर हुआ है। इसके साथ ही निफ्टी मीडिया और फार्मा जैसे अन्य सेक्टर भी आज भारी दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

बैंक निफ़्टी का हाल

आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी बैंक में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है, जिससे यह 1.06% की गिरावट के साथ 55,874.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग सेक्टर के प्रमुख शेयरों में एचडीएफसी बैंक 1.13% गिरकर ₹685.95 पर और केनरा बैंक 1.14% टूट गया है। इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 1.22% की कमजोरी के साथ ₹997.40 पर, कोटक महिंद्रा बैंक 1.37% नीचे और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 1.40% फिसलकर ₹176.70 पर ट्रेड कर रहा है।

दूसरी ओर, कमजोरी के इस माहौल के बीच निफ्टी 50 के कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी देखने को मिली है। इनमें ओएनजीसी (ONGC) का शेयर 1.91% की तेजी के साथ ₹241.80 पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही टेक महिंद्रा, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में टिके हुए हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article