बिजनेस

Share Market: फाइनेंशियल स्टॉक में जोरदार खरीदारी से सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 20, 2024, 04:43 PM IST

Share Market: सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को सीमित कारोबार में 12.16 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी 31.50 अंक के लाभ में रहा था।

Image

निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी (Image Source: iStock)

Share Market: ग्लोबल मार्केट में मजबूती के रुख के बीच वित्तीय और वाहन शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजारों में मंगलवार को अच्छी तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स 378 अंक चढ़ गया। एनएसई निफ्टी भी लाभ में रहा। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 378.18 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 80,802.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 518.28 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में लगातार चौथे दिन तेजी रही और यह 126.20 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 24,698.85 अंक पर बंद हुआ।

टॉप गेनर स्टॉक

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और सन फार्मा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा मोटर्स शामिल हैं।

म्यूचुअल फंड से मिल रही मजबूती

मेहता इक्विटीज लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तापसे ने कहा कि खुदरा निवेशकों के एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रहने के साथ शेयर बाजार को मजबूती मिल रही है। प्रतिभागियों की नजर वैश्विक कारणों पर होगी। निवेशकों को बुधवार को जारी होने वाले जुलाई में हुई एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,667.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,802.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को सीमित कारोबार में 12.16 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी 31.50 अंक के लाभ में रहा था।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article