बिजनेस

Share Bazar Today, 13 August 2024: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 693 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

Share Bazar News Today (आज का शेयर बाजार), 13 August 2024: शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स करीब 700 अंक लुढ़क कर 79,000 अंक के नीचे आ गया। शनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 208 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,139 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक नुकसान में रहा।

Image

Share Market Today, शेयर बाजार टुडे।

Photo : iStock

Share Bazar News Today,13 August 2024: स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स करीब 700 अंक लुढ़क कर 79,000 अंक के नीचे आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईटीसी में बिकवाली दबाव के बीच बाजार नुकसान में रहा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 692.89 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,956.03 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 759.54 अंक नीचे आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 208 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,139 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक नुकसान में रहा।

आज के टॉप बढ़त और गिरावट वाले शेयर

इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील भी नुकसान में रहे। इसके उलट, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, एचसीएल टेक, नेस्ले, सन फार्मा, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

आज के शेयर बाजार के गिरावट पर एक्सपर्ट की राय

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि. के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘एमएससीआई में कुछ कंपनियों को शामिल किया जाना और कुछ को हटाना आशा के अनुरूप है। इससे शेयरों के स्तर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। निवेशकों की नजर एचडीएफसी बैंक पर रही। कम समायोजन कारकों के साथ भारांश बढ़ेगा। परिणामस्वरूप 1.8 अरब डॉलर का प्रवाह दो चरणों में होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘...एचडीएफसी बैंक में फिलहाल मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। इसका कारण चरणबद्ध निवेश प्रवाह को लेकर निवेशकों की प्रतिक्रिया है।’’

वैश्विक बाजारों का क्या रहा हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे। यूरोप के बाजारों में कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को बिकवाल रहे। उन्होंने 4,680.51 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लि. के अरविन्द सिंह नंदा ने कहा, ‘‘एचडीएफसी बैंक का भारांश दो चरणों में एमएससीआई ग्लोबल स्टैन्डर्ड इंडेक्स में बढ़ेगा। हालांकि, बाजार यह उम्मीद कर रहा था कि यह एक ही बार में होगा।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.01 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 56.99 अंक नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 20.50 अंक की मामूली गिरावट रही थी।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article